Ticker

6/recent/ticker-posts

देवनानी पहुंचे गोवा, विधानसभा का सदन व भवन देखा

देवनानी पहुंचे गोवा, विधानसभा का सदन व भवन देखा

देवनानी ने गोवा स्पीकर को भेंट किया राजस्थान विधानसभा का प्रकाशन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सोमवार को गोवा पहुंचे। देवनानी ने गोवा विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावडकर से विधानसभा में मुलाकात की। तावडकर ने गोवा विधानसभा पहुंचने पर राजस्थान विधानसभा अध्यक वासुदेव देवनानी का दुपट्टा पहनाकर, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। दोनों विधानसभा अध्यक्षो ने विधानसभा सत्र अवधि, विधानसभा प्रक्रिया, कार्य संचालन और संसदीय परंपराओं के बारे में चर्चा की।

देवनानी ने गोवा विधानसभा का भवन और सदन देखा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को गोवा विधानसभा का भवन और सदन का अवलोकन किया। गोवा के स्पीकर तावडकर ने देवनानी को गोवा विधानसभा के भवन और सदन के बारे में जानकारी दी।

राजस्थान विधान सभा में नवाचारों का 1 वर्ष भेंट

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गोवा विधानसभा स्पीकर रमेश वी तावडकर को राजस्थान विधानसभा में नवाचारों का 1 वर्ष पुस्तक की प्रति भेट की। देवनानी ने तावडकर को राजस्थान विधानसभा का कैलेंडर, स्मृति चिन्ह और डायरी भी भेंट की। देवनानी ने गोवा विधानसभा स्पीकर को बताया कि राजस्थान विधानसभा में सर्व दलीय बैठक, पेपरलेस सदन, विधानसभा का डिजिटलकरण, गुलाबी शहर का नया गुलाबी सदन सहित अनेक नवाचार किए गए हैं। देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में डायरी का प्रकाशन भारतीय नव वर्ष के अनुसार किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ