Ticker

6/recent/ticker-posts

सम्प्रेषण गृह का किया अवलोकन

सम्प्रेषण गृह का किया अवलोकन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
हाई सिक्योरिटी जेल एवं घूघरा स्थित जेल प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य पारस जागीड़, अधीक्षक व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु उप अधीक्षक श्री सुरेश राजपुरोहित, मुरली मनोहर सुथार, लक्ष्मण बिश्नोई, जितेन्द्र सिंह राठौड, विकास सोलंकी, कोमल पुरोहित एवं धीरत मीणा, प्रशिक्षु डिप्टी जेलर ज्ञानू ताखर एवं सहायक लेखाधिकारी हेमराज गोरा, कनिष्ठ विधि अधिकारी निकिता जैन द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह अजमेर मे अवलोकन किया गया। इसमें संस्था में आवासीत किशोरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संस्था अधीक्षक अभिषेक गुजराती और परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी अदिति माहेश्वरी द्वारा विस्तृत रूप से आवासीत किशोर के बारे में जानकारी प्रदान की साथ ही संस्था का निरीक्षण करवाते हुए आवासीत बालकों से वार्ता भी करवायी गयी। किशोर न्याय अधिनियम एवं समेकित बाल संरक्षण योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी।

साथ ही इस परिसर मे संचालित जिला बाल संरक्षण ईकाई, बाल अधिकारिता विभाग, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति एवं चाईल्ड हेल्प लाईन का भी अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ