Ticker

6/recent/ticker-posts

झूलेलाल धाम : फगुन चंड उत्सव पर देवनानी का अभिनंदन आज

झूलेलाल धाम : फगुन चंड उत्सव पर देवनानी का अभिनंदन आज

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
गुलामी के प्रतीक फॉयसागर का नाम वरुण सागर करवाए जाने पर पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट (झूलेलाल धाम) दिल्ली गेट अजमेर की ओर से फगुन चण्ड उत्सव के अवसर पर शनिवार को शाम 7:30 बजे झूलेलाल धाम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का अभिनंदन व आभार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया की फागुन चण्ड के अवसर पर शाम 5 बजे बहराणा साहब की स्थापना 6 बजे प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में बहन सीमा पमनानी, कमला हरपलानी,विद्या तेजवानी, योगिता आसनानी, नीतू लालवानी,किरण तीर्थनी, सीमा लालवानी सहित झूलेलाल मंडली द्वारा झूलेलाल स्तुति, झूलेलाल चालिहा का पाठ,भजन कीर्तन व पंजड़े गाए जाएंगे शाम 7:30 बजे फॉयसागर का नाम बदलवाकर वरुण सागर किए जाने पर ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमनदास छबलानी की अध्यक्षता में समस्त ट्रस्टी सेवाधारी व समाज जन द्वारा श्री वासुदेव देवनानी का हार्दिक आभार अभिनंदन कार्यक्रम होगा इसके पश्चात झूलेलाल कैलेंडर 2025 का विमोचन करने के बाद पंज महाज्योत प्रज्वलित की जाएगी व झूलेलाल की आरती पल्लव के बाद ढोल शहनाई की धुन पर छेज व डांडिया का कार्यक्रम होगा। इसके बाद आम भंडारे की प्रसादी का आयोजन रखा गया है। जिसके बाद पंज महाज्योत का विसर्जन मंदिर परिसर में स्थित बालम्बों साहिब में किया जाएगा ट्रस्ट के प्रभु लौंगानी, हेमंत दास छबलानी, जयकिशन पारवानी, हीरालाल कलवानी, ताराचंद लालवानी, मनोज पमनानी, राजकुमार हरिरामानी आदि ट्रस्टियों ने समस्त समाज जन का कार्यक्रम में पहुंचने का आव्हान किया है।                                     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ