Ticker

6/recent/ticker-posts

21 मार्च को 21 फीट की झूलेलाल प्रतिमा पर संतों द्वारा धर्मध्वजा पूजन से होगा पखवाड़े का शुभारंभ


पूरब-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण सभी दिशाओं में होंगे चेटीचंड के धार्मिक कार्यक्रम

17 दिवसीय पखवाडे़ में 39 संस्थाएं मिलकर 51 से अधिक कार्यक्रम आयोजित करेंगी

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में ग्यारवां 17 दिवसीय चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव 2025 पंचायतों, सामाजिक संगठनों, सिन्धी विद्यालयों, व्यापारिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से इस शुक्रवार 21 मार्च से 06 अप्रैल तक 39 संस्थाएं मिलकर 51 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। इसमें धर्म ध्वजा पूजन, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा प्रतियोगिताएं, चिकित्सा शिविर, सिन्धुरत्न सम्मान, सिन्धियत जी सुहिणी शाम, विचित्र वेशभूषा, चेटीचण्ड व नवसंवत्सर संगोष्ठी, बुजुर्गों, युवाओं, मातृ शक्ति का सम्मान, कौन बनेगा रोकड़ापति, प्रश्नोत्तरी व टेलेन्ट हर्ट, सिन्धी लेडीज क्लब का जलसा, मुण्डन हवन जनेउ, पंचाग टिप्पणो विमोचन, मुंबई व दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां, प्रभात फेरी, चेेटीचण्ड मिलन समारोह, सिन्धु संस्कारों को देते हुए अनेकं धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर की विभिन्न कॉलोनियों व मुख्य स्थानों पर आयोजित होंगे।

अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने जानकारी दी कि अजमेर की पंचायतों, संस्थाओं की तरफ से अजमेर की सभी दिशाओं में चेटीचंड उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें चाहे पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण चेटीचंड की धूम चारों दिशाओं गूंजेगी।  सिन्ध की पुरानी पारंम्परिक छेज् को हर आयोजन में बढ़ावा भी दिया जाएगा, जिसके लिए विशेष रूप से डांडिया बनवाए गए है। सिन्ध की वेश भूषा (वग्ो ग्ह), भोजन (ताम) गीत (लाद्ा) खेलकूद (रांदयू) को बढावा देने वाले कार्यक्रमों को भी जोड़ा गया है।

कॉलोनियों में किया जाएगा पांच प्रतिभाओं का सम्मान

महामन्त्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि चेटीचंड के सभी कार्यक्रमों में सिन्ध इतिहास साहित्य शोध संस्थान द्वारा निर्मित सिन्धी भाषा में हनुमान चालीसा का पाठ से शुभारम्भ होगा। समाज के अथक प्रयासों से फॉयसागर का नाम वरूण सागर हुआ है, इस वर्ष चेटीचंड के अगले दिन 31 मार्च को पूजन, छेज, पंझडा, दीपदान, महाआरती आयोजन वरूणसागर पर रखा गया है।  

संरक्षक गिरधर तेजवाणी ने बताया कि सिन्धी भाषा व ब्ोली को युवा पीढ़ी को जानकारी देने वाले कार्यक्रमों के आयोजन के साथ सिन्धुरत्न सम्मान-समाज के बन्धुओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वालों को सम्मानित किया जाएगा व पखवाड़ा कार्यक्रम में पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा शहर की प्रत्येक कॉलानी में 5 प्रतिभा सम्मान दिये जायेंगे, जिसमे दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान 60 वर्ष से अधिक़ सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े पुरूष, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान सामाजिक कार्यों से जुड़ी महिला, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान सामाजिक कार्यों से जुड़े युवा, भाउ हरिसुन्दर सम्मान सिंधी भाषा गीत-संगीत में उत्कृष्ट बालक, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान सिंधी भाषा गीत-संगीत में उत्कृष्ट बालिका को प्रदान किये जाएंगे।

21 मार्च 2025 सायं 5 बजे, 21 फीट की झूलेलाल मूर्ति पर धर्मध्वजा पूजन, संत महात्माओं के आशीर्वाद के साथ महाआरती, स्थान: जतोई दरबार, नगीना बाग, स्वामी दांदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट द्वारा, संयोजक राजेश खटवाणी, राहुल ठारवाणी, भाई फतनदास, नन्द किशोर सखवानी द्वारा आयोजित किए जाएंगे।

22 मार्च 2025, सायं 6.30 बजे, ’एक शाम वरूणदेव के नाम’, राष्ट्रीय जन सेवा समिति परिवार द्वारा, स्थान: स्वामी टेउॅराम मन्दिर, मां देवी मेंशन (मीना मेंशन) के पास, अध्यक्ष- मनोज झामनाणी, सचिव-शंकर सबनाणी, संयोजक नानक गजवाणी, दिलीप लालवाणी, रहेंगे।

22 मार्च 2025 शनिवार सांय 5 बजे से, हेमू कालाणी जयंती पूर्व संध्या पर दीपदान, भारतीय सिंधु सभा द्वारा, स्थान: महाराजा दाहरसेन स्मारक, हरिभाउ उपाध्याय नगर विस्तार, कैलाश लखवाणी अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी, मंत्री महेश टेकचंदाणी रहेंगे।

22 मार्च 2025 शनिवार सांय 6 बजे से टेलेन्ट शॉ-नृत्य-लॉडा गीत, ताम प्रतियोगिता-सिंधी फूड फेस्टिवल सिन्धी समाज महासमिति, सिन्धी लेडीज क्लब, सांई बाबा मन्दिर ट्रस्ट सांई बाबा मन्दिर द्वारा, अजय नगर, हेमा साधवाणी, कवंलप्रकाश किशनानी, दिशा किशनानी, महेश तेजवाणी, प्रेम केवलरमाणी रहेंगे।

23 मार्च 2025 रविवार प्रातः 8.30 बजे से 102 वीं हेमू कालाणी जयंती पर श्रृद्धासुमन व देशभक्ति भारतीय सिंधु सभा द्वारा, हेमू कालाणी चौक, डिग्गी चौक, नरेन्द्र सोनी अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी, मंत्री महेश टेकचंदाणी रहेंगे।

23 मार्च 2025 रविवार प्रातः 11 बजे से सिन्धु रत्न सम्मान समारोह, सिन्ध इतिहास व साहित्य शोध संस्थान द्वारा, सिन्धी समाज महासमिति, अजमेर स्वामी कॉम्पलेक्स पर, गिरधर तेजवाणी, अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, महासचिव हरी चन्दनानी रहेंगे।

23 मार्च 2025 रविवार सांय 7 बजे से सुहिणी शाम झूलण जे नाले ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, हिलहॉप अजय नगर सिन्धी समाज द्वारा संयोजक के.टी.वाधवाणी अध्यक्ष शंकर सबनाणी व सचिव चन्द्र भगत रहेंगे।

24 मार्च 2025 सोमवार सायं 7 बजे से पूज्य झूलेलाल बेहराणों साहब आदर्श विद्यालय पड़ाव पंचायत एसोसिएशन द्वारा संयोजक जय किशन गुराणी अध्यक्ष- रवि उदयरानी सुन्दरदास तीर्थाणी रहेंगे।

24 मार्च 2025 सोमवार सांय 6.30 बजे से झूलण जी मौज, बहिराणा साहब झूलेलाल सेवा समिति, मदार, पुष्पा साधवाणी रहेंगे।

24 मार्च 2025 सोमवार सांय 7 बजे से बहिराणा साहिब दुःख भंजन हालाणी दरबार व द स्मार्ट अजमेरियन श्रीनगर रोड द्वारा, सोना धनवाणी, मीना बच्चाणी, लाल बच्चाणी रहेंगे।

25 मार्च 2025 मंगलवार सांय 4 बजे से लाडी बाई मातृषक्ति जुलूस भारतीय सिंधु सभा, अजय नगर इकाई व अजय नगर सिंधी समाज पार्वती उद्यान अजय नगर द्वारा संयोजक सुनीता लखाणी, अध्यक्ष-रमेश लखाणी, गुल छत्ताणी रहेंगे।

25 मार्च 2025 मंगलवार सांय 7 बजे से पूज्य बहिराणा साहिब ए भण्डारो सिन्धु समिति रामगंज गुरूद्वारा, चौधरी होटल के सामने रामगंज द्वारा संयोजक रमेश दरयाणी, गोविन्द रिजवाणी रहेंगे।

26 मार्च 2025 बुधवार सांय 6 बजे से पूज्य बहिराणा साहिब ऐं भंडारो सिन्धी सोशल वेलफेयर सोसाइटी, नाका मदार द्वारा संयोजक कमल साहणी राजू दादलाणी, अध्यक्ष- गोविन्द छतवाणी, कमल शहाणी रहेंगे।

27 मार्च 2025 गुरूवार सांय 7 बजे से हिक शाम झूलण जे नाले पूज्य सिंधी पंचायत, धोलाभाटा द्वारा अध्यक्ष- आसनदास पारवाणी- प्रकाश कुमार हासानी, नरेश मोटवानी रहेंगे।

27 मार्च 2025 गुरूवार सांय 6 बजे से हिक शाम झूलण जे नाले संस्थान ऑल इण्डिया स्मॉल एण्ड मीडियम जर्नलिस्ट वेल्फेयर एसोसिएशन 5 बी, शिव शंकर कॉलोनी, भगवान गंज द्वारा दीपाली मनोहर रहेंगे।

28 मार्च 2025 शुक्रवार प्रातः 9 बजे से ध्वजारोहण पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील सिंधु भवन, पंचशील द्वारा संयोजक श्रीचन्द मोतियाणी, राजकुमार बूलचंदाणी, गोपीचन्द पारवाणी, मुकेश आहूजा अध्यक्ष- राधाकिशन आहूजा, महासचिव मनोज मेंघाणी रहेंगे।

28 मार्च 2025 शुक्रवार प्रातः 10 बजे से मेडिकल चेकअप कैंप पूज्य सिन्धी  पंचायत, पंचशील  सिंधु भवन, पंचशील द्वारा, संयोजक अजीत मूलाणी, किशन थदाणी, कन्चन हरवाणी, आशा केसवाणी, अध्यक्ष- राधाकिशन आहूजा, महासचिव मनोज मेंघाणी रहेंगे।

28 मार्च 2025 शुक्रवार सांय 7 बजे से हिक शाम सिन्धियत जे नाले सांस्कृतिक जलसो सिन्धु विकास समिति, चन्दवरदायी नगर सामुदायिक भवन सी-ब्लॉक चन्द्रवरदाई नगर द्वारा संयोजक प्रकाश मूलचन्दाणी अध्यक्ष- चन्दर नावाणी, सचिव रमेश एच लालवाणी रहेंगे।

28 मार्च 2025 शुक्रवार सांय 6 बजे से लाडा चटाभेटी पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील सिन्धु भवन पंचशील द्वारा, संयोजक: मीना खेमाणी, रेशमा मोटवाणी, वर्षा मूलाणी, कोन्ता मोतियाणी, अध्यक्ष- राधाकिशन आहूजा,  महासचिव मनोज मेंघाणी रहेंगे।

28 मार्च 2025 शुक्रवार प्रातः 10 बजे से केर ठहदों रोकड़ापति सिन्धीयत जी शान सिंधी शिक्षा समिति ऐं कलवाणी परिवार, संत कंवरराम स्कूल आशागंज द्वारा नरेन्द्र कलवाणी अध्यक्ष: भगवान कलवाणी रहेंगे

28 मोर्च 2025 शुक्रवार प्रातः 11 बजे से झूलण जी मौज डी.आर.एम. आफीस कर्मचारी शिव मन्दिर, डीआरएम आफिस कमल मोतियाणी, अशोक तोलाणी, मोहन चेलाणी, लक्ष्मी आनन्द रहेंगे।

29 मार्च 2025 शनिवार प्रातः 10 बजे से फैन्सी ड्रेस व निबंध विद्यालय परिसरों में महेश टेकचन्दाणी, पुरूषोत्तम तेजवाणी, अर्श ठाराणी, सरस्वती मुरजाणी, रूकमणी वतवाणी रहेंगे।

29मार्च 2025 शनिवार सांय 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, फेन्सी ड्रेस, पूज्य बहिराणा साहिब वैशाली सिन्धी सेवा समिति पं. दीनदयाल  उद्यान वैशाली नगर द्वारा संयोजक-जयप्रकाश मंघाणी, अध्यक्ष: जी.डी. वृंदाणी,  महासचिव प्रकाश जेठरा रहेंगे।

29 मार्च 2025 शनिवार सांय 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेला  पूज्य सिन्धी  पंचायत,  पंचषील सिन्धु भवन पंचशील, संयोजक -महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, मोहन चेलाणी, अंजलि हरवाणी अध्यक्ष- राधाकिशन आहूजा, महासचिव मनोज मेंघाणी रहेंगे।

29मार्च 2025 शनिवार सांय 7 बजे से पूज्य बहिराणा व छेज नवयुवक सेवा मण्डल, आशागं, पूज्य उद्ेरोलाल मन्दिर आशा गंज द्वारा, संयोजक: वीरूमल ज्ञानचन्दाणी- उपाध्यक्ष - अजीत पमनाणी, अध्यक्ष -वीरूमल ज्ञानचन्दाणी

महासचिव-दिनेश गुरूबक्षाणी रहेंगे।

30 मार्च 2025 रविवार प्रातः 6 बजे से प्रभात फेरी व झांकिया पूज्य सिन्धी  पंचायत, पंचशील राजीव सर्किल से सिन्धु भवन, पंचशील नगर द्वारा संयोजक कोमल गोदवाणी, हेमा बसराणी, कमल मोतियाणी, कमल आसूदाणी अध्यक्ष- राधाकिशन आहूजा, महासचिव मनोज मेंघाणी रहेंगे।

30 मार्च 2025 रविवार प्रातः 6 बजे से प्रभात फेरी व झांकिया, नवयुवक सेवा मण्डल, आशागंज, पूज्य उद्ेरोलाल मन्दिर,  आशा गंज द्वारा लेखराज ठाकुर, अध्यक्ष - वीरूमल ज्ञानचन्दाणी, महासचिव - दिनेश गुरूबक्षाणी रहेंगे।

30 मार्च 2025 रविवार सुबह 10 बजे हवन, मुण्डन, जणियां ऐं टिप्पणे जो विमोचन झूलेलाल सेवा मण्डली झूलेलाल मंदिर वैशाली नगर द्वारा, संयोजक- ईश्वर जेसवाणी,  अध्यक्ष प्रकाश जेठरा रहेंगे।

30 मार्च 2025 रविवार प्रातः 11 बजे से प्रसाद वितरण आदर्श नगर सिन्धी पंचायत प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्श नगर द्वारा संयोजक -मनोज भम्भाणी, लालचन्द बजाज, अध्यक्ष- गुरूबक्ष मीराणी, महासचिव लाल नाथाणी रहेंगे।

30 मार्च 2025 रविवार प्रातः 11 बजे से प्रसाद वितरण चन्द्रवरदाई नगर मुख्य चौराहा, खेल मैदान के पास, चन्द्रवरदाई द्वारा चन्द्रर नावाणी रहेंगे।

30 मार्च 2025 रविवार प्रातः 11 बजे से झूलण जी मौज प्रसाद वितरण, पूज्य सिन्धी पंचायत, शास्त्री नगर प्रथम शापिंग सेंटर, शास्त्री नगर द्वारा संयोजक प्रकाश दादलाणी रहेंगे।

30 मार्च 2025 रविवार जुलूस जो सजे मार्ग ते स्वागत, सभी संस्थाओं द्वारा जुलूस मार्ग सभी संस्थाओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

31 मार्च 2025 सोमवार सांय 5 बजे से दीपदान, छेज् व महाआरती श्री अमरापुर सेवा घर, कोटडा व पखवाड़ा समिति वरूण सागर झील द्वारा संयोजक -शंकर बदलानी अध्यक्ष- कंवल प्रकाश किशनानी, सचिव-सुनील खानचन्दानी रहेंगे।

1 अप्रेल  2025 मंगलवार सांय 6 बजे से चेटीचण्ड व नवसम्वतसर पर ऑनलाइन संगोष्ठी सिन्ध साहित्य एवं इतिहास शोध संस्थान डिजीटल प्लेटफार्म पर    यू.ट्यूब, फेसबुक पर होगा।

2 अप्रेल  2025 बुधवार सायं 6 बजे से एक शाम झूलेलाल जी के नाम, पूज्य पिता स्वर्गीय श्री कन्हैया लाल जी की पुण्य स्मृति में पार्वती उद्यान, अजय नगर द्वारा श्री चन्द्र प्रकाश एण्ड पार्टी श्री चन्द्र प्रकाश भग राजेन्द्र कुमार रूपाणी, ललित कुमा रूपाणी रहेंगे।

3 अप्रेल  2025 गुरूवार प्रातः 10 से 12 तक चिकित्सा शिविर श्री अमरापुर सेवा घर, कोटडा  श्री अमरापुर सेवा घर, प्रगति नगर, कोटड़ा द्वारा संयोजक - डॉ. भरत छबलाणी, अध्यक्ष- कंवल प्रकाश किशनानी, सचिव-शंकर बदलाणी रहेंगे।

4 अप्रेल 2025 शनिवार सांय 6 बजे से छठी उत्सव इच्छापूुर्ण झूलेलाल मन्दिर, चांद बावडी चाद बावड़ी द्वारा गोविन्द पारवाणी, अध्यक्ष- राम बलवाणी रहेंगे।

4 अप्रेल 2025 शनिवार सांय 6 बजे से छठी उत्सव झूलेलाल सेवा मण्डली वैशाली नगर द्वारा खुशीराम इसराणी अध्यक्ष - प्रकाश जेठरा रहेंगे।

5 अप्रेल 2025 शनिवार सांय 6 बजे से सालाना जलसा सिन्धी लेडीस क्लब मेडिकल कॉलेज द्वारा अध्यक्ष - दिशा किशनानी रहेंगी।

6 अप्रेल 2025 रविवार सांय 6 बजे से  सांस्कृतिक कार्यक्रम आदर्श सिन्धी पंचायत प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर द्वारा संयोजक -महेश ईसराणी, कपिल अजवाणी, अध्यक्ष गुरूबक्ष मीराणी, महासचिव लाल नाथाणी रहेंगे।

सामाजिक संस्थाएं, जो मिलकर पूरे पखवाडे़ में अपनी मुख्य भूमिका अदा करेंगी

सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं पखवाड़े में भूमिका अदा करेंगी। स्वामी द्ादूंराम साहिब दरबार ट्रस्ट,  इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, अजमेर, सांई बाबा मन्दिर ट्रस्ट, झूलेलाल सेवा मण्डली वैशाली नगर, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम सेवा ट्रस्ट, श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम, पूज्य पारब्रहम सेवा ट्रस्ट, सिन्धी समाज महासमिति, अजमेर, भारतीय सिन्धु सभा अजयमेरू, सिन्धु समिति अजमेर, अजमेर सिंधी सेंट्रल महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर, सिन्धी लेडिज क्लब अजमेर, सिन्धु विकास समिति, चंदवरदायी, सिन्धु सोशल वेलफेयर सो. नाका मदार, श्री अमरापुर सेवा घर, कोटड़ा, सिन्धु ज्योति सेवा समिति, अजमेर, झूलेलाल सेवा समिति, जे.पी. नगर, चन्द्र रूपाणी एण्ड पार्टी, अजमेर, नवयुवक सेवा मण्डल-आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत धोला भाटा, संत कंवरराम मंडल, अजमेर, श्री आलकेश्वर महोदव मंदिर अम्बे विहार, सिन्धी समाज रामगंज, अजमेर, क्षेत्रिय सिन्धी समिति फायसागर रोड, सिन्धी इतिहास व साहित्य शोध संस्थान, पूज्य सिन्धी पंचायत शास्त्री नगर, सिन्धी बोली विकास समिति, द स्मार्ट अजमेरियन, अजमेर, राष्ट्रीय जन सेवा समिति परिवार, ऑल इण्डिया स्मॉल एण्ड मीडियम जर्नलस्टि वेलफेयर एसोसिएशन, पडाव परचूनी किराना एसोसिएशन, हरी सुन्दर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सन्त कवंरराम उ.मा. विद्यालय, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, सुधार सभा में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम आयोजित करने के लिए गठित की गई कमेटी

मार्गदर्शक मण्डल - महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी ईसरदास, स्वामी आत्मदास, स्वामी अर्जुनदास, स्वामी रामप्रकाश शास्त्री, भाई फतनदास, दादा नारायणदास, महेश तेजवाणी। संरक्षक- नरेन शाहणी भगत, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरी चन्दनाणी, हरीश झामनाणी, ईश्वर ठाराणी, गुरबक्ष मीराणी, नारायणदास थदाणी, रामचन्द गुलाबाणी,  कुसुम आर्य, प्रकाश मूलचन्दाणी, दयाल शेवाणी, भगवान चन्दीराम,  उपाध्यक्ष- जी.डी. वृंदाणी, दिशा किशनानी, जगदीश अबीचंदाणी, शंकर बदलानी, रमेश टिलवाणी, पुष्पा साधवाणी नरेन्द्र बसराणी मंघाराम भिरयाणी, मंत्री- अजीत पमनाणी, प्रकाश जेठरा, ओम हीरानंदाणी, के.टी.वाधवाणी, अंजली हरवाणी, गोविन्द छतवाणी, रमेश वलीरामाणी आसनदास पारवाणी, प्रचार मंत्रीः- जयप्रकाश मंघाणी, महेश ईसराणी, रमेश एच. लालवाणी, कमल शाहणी, विनोद आसनाणी,सोनू निरंकारी सोशल मीडिया - अनिल आसनाणी, राजेश किशनाणी, चन्द्र रूपाणी, पुरूषोतम तेजवाणी, कैलाश लखवाणी वित्त समितिः- हरकिशन टेकचन्दाणी, जयकिशन लख्याणी, मोती जेठाणी, दीपक साधवाणी, नारी वाघाणी, दिनेश मुरजाणी, मधुष चौधरी, एम.टी. वाधवाणी स्वागत समिति:-तुलसी सोनी, मनोज भंभाणी, महेश टेकचंदाणी, प्रकाश हिंगोराणी, रमेश मेंघाणी, चन्दर नावाणी, हरिराम कोडवाणी, मोहन चेलाणी, मोहन लालवाणी, बलराम हरलाणी, सुनील मोतियाणी, ईसर भम्भाणी, महेन्द्र (राजू) मनकाणी, गोविन्द मनवाणी, प्रेम केवलरामाणी, किशन बालाणी, रमेश चेलाणी,घनश्याम भगत, देवीदास साजनाणी, डॉ. भरत छबलाणी, मोहन तुल्सियाणी, हरीश केवलरामाणी, मोहन कोटवाणी, राम केसवाणी, ईश्वर मूलचन्दाणी।  महिला समिति:-  डॉ. लक्ष्मी ठाकुर, कमला गोकलाणी, हेमलता खत्री, रश्मिी हिंगोराणी, निशा जेसवाणी, महेश्वरी गोस्वामी, सरस्वती मूरजाणी, रूकमणी वतवाणी, शांता भिरयाणी, कौशल्या कुंदनाणी, श्वेता शर्मा, निशा भाटिया, कमला विधाणी, कंचन हरवाणी, माला टेवाणी, अनिता आलवाणी, हेमा बसनाणी, वर्षा मूलाणी, डॉ.नीलम छाबडिया, निर्मला दीदी, पुष्पा ठाकुरी, कंचन खटवानी, रितू मोती रमानी, सुशमा अभिचंदानी, भारती बेलानी, पूनम जैनानी, चन्द्र थदानी, माया केसवानी, शकुन्तला अच्छरिया, दीपा पारवाणी। युवा समितिः- अनिल उदासी, मनीष गुवालाणी,चन्दर मंघाणी, कमल वरयाणी, मुकेश आहूजा, ईश्वर टहिल्याणी, मनोज झामनाणी, तीरथ विजारिया, गौरव मीरवाणी, सतीश कलवाणी, गिरीश लालवाणी, सोना धनवाणी, सहकार समिति:- किशोर कन्हैया लाल, दिलीप भूराणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी,डॉ. राजेश टेकचंदाणी, महेश चोटराणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, दौलत लौंगाणी, दिलीप मंघनाणी (शक्कू), भरत गोकलाणी, किशोर टेकवाणी, अजीत मूलाणी, लक्ष्मणदास दोलताणी़, महेश सुजनाणी, घनश्याम टेहलीयाणी, राजेन्द्र प्रसाद जयसिंगाणी, भीष्म मोदियाणी, राजेश गिदवाणी, गोविन्द मनवाणी, ओमप्रकाश देवाणी सम्मिलित हैं।

प्रेस वार्ता में जी.डी. वृंदाणी, लाल नाथाणी, प्रकाश जेठरा, जगदीश अभिचंदाणी, आसनदास पारवाणी, दीपक साधवाणी, अजीत पमनाणी, नरेन्द्र बसराणी, रमेश एच. लालवाणी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ