Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का ओडिशा दौरा

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. डॉ. देबेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का ओडिशा दौरा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को ओडिशा के तालचेर में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के निज आवास पहुंचकर उनके पिता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. डॉ. देबेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शर्मा और देवनानी ने डॉ. देबेंद्र प्रधान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ