अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतुराम साहिब दरबार मे महाशिवरात्री महोत्सव सोमवार 24 फरवरी से बुधवार 26 फरवरी तक धूमधाम से मनाया जायेगा।
दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने बताया कि सोमवार सुबह नितनियम श्री सुखमनी साहिब पाठ आसादिवार के बाद प्रातः 10 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब का आरम्भ कर शब्द कीर्तन होगा। मंगलवार सुबह नितनियम व शाम 6:30 बजे से पवन पुत्र मानस मण्डल- लखन सिंह भाटी द्वारा सुंदर काण्ड पाठ होगा व बुधवार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह नितनियम के बाद सुबह 10 बजे अखण्ड पाठ साहिब का भोग के बाद मुम्बई के रामशरनदास द्वारा शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया है। नानक गजवानी ने कहा कि बुधवार महाशिवरात्रि के शुभ दिन सुबह पर सवेरे भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे शिवलिंग का विशेष श्रंगार किया जायेगा व दिनभर दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है। तथा दोपहर एक बजे से आमजन के लिए आम भण्डार रखा गया है।
0 टिप्पणियाँ