ऑनलाइन पंजीयन का शुभारंभ
जयपुर (अजमेर मुस्कान)। भारतीय सिन्धू सभा की ओर से सिंधु दर्शन यात्रा 2025 का आयोजन आगामी 5 से 8 जून को लेह लद्धाख में आयोजन किया जायेगा जिसका पंजीयन आनलाईन प्रारम्भ हो गया है। 31 मार्च तक अपना पंजीयन कराकर यात्रा में सम्मिलित हो सकते हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए सड़क एवं वायु मार्ग के विकल्प उपलब्ध हैं।
यात्रा मार्ग
वायु मार्ग से 5 जून सुबह लेह पहुँचना है। 5,6,7,8 जून आयोजन एवं लेह भ्रमण व 9 जून सुबह रवानगी होगी।
सड़क मार्ग जिसमें जम्मू -लेह -जम्मू, जम्मू लेह चण्डीगढ और जम्मू लेह मार्ग से तीर्थयात्री सम्मिलित हो सकेेगें। यात्रा 31 मई से पहुंचकर 12 जून तक समाप्त होगी ।
प्रदेश प्रभारी मूलचंद बसंताणी ने बताया कि 5 से 8 जून तक लेह में सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन किये जायेगेें। समारोह में देश भर से सन्त महात्मा व संगठन के केन्द्रीय पदाधिकारी सम्मिलित होगें। सिन्धू माता के दर्शन, सिन्धू घाट पर स्नान व पूजन, बहिराणा पूजन, हवन यज्ञ, अलग अलग प्रदेशों से आये सांस्कृतिक दलों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जायेगी। सिन्धु माता का आर्शीवाद सभी को मिले व तीर्थयात्रा के साथ राष्ट्र भक्ति की भावना भी बढे। लेह लद्धाख में अब वर्ष भर यात्री सम्मिलित हो रहे हैं।
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम छाबडिया के नेतृत्व में पूना में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। तीर्थ यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक सुरेन्द्र लछवाणी होगें। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री राजेश वाधवाणी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश लखवाणी, प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी सहित अन्य प्रदेषों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
समिति की बैठक में प्रमुख प्रबन्धको व कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा मार्ग, परिवहन, आवास व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सभी सामाजिक संगठनों के जुडाव पर विस्तृत चर्चा की गई।
0 टिप्पणियाँ