Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला कलेक्टर लोक बन्धु एवं विधायक अनिता भदेल ने किया आरओबी का निरीक्षण

कार्य की गति को बढ़ाने के दिए अधिकारियों को निर्देश

जिला कलेक्टर लोक बन्धु एवं विधायक अनिता भदेल ने किया आरओबी का निरीक्षण

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
जिला कलेक्टर लोक बन्धु एवं अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने मंगलवार को गुलाबबाड़ी, सुभाषनगर, अजमेर डेयरी तथा आदर्श नगर रेल ऊपरीगामी सेतू (आरओबी) का निरीक्षण कर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश प्रदान किए। 

अजमेर शहर में निर्माणाधीन रेल ऊपरीगामी सेतू (आरओबी) का निरीक्षण किया गया। जिला कलेक्टर लोक बन्धु एवं स्थानीय विधायक अनिता भदेल ने विभागीय अधिकारियों के साथ चारों आरओबी पर निर्माण कार्य की गति बढ़ाने में आ रही बाधाओं के सम्बन्ध में चर्चा की। इनमंें निराकरण के लिए मौके पर निर्देश प्रदान किए गए। रेल्वे तथा अन्य विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। विभिन्न कार्यों के सम्बन्ध में किए जा रहे पत्रा व्यवहार को व्यक्तिगत रूप से फॉलो करें।  

गुलाबबाड़ी रेल ऊपरीगामी सेतू आरओबी पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ पेयजल पाईपलाईन को स्थानान्तरित करने के लिए आवश्यक कार्यवाहियों की जानकारी ली। पाईप लाईन स्थानान्तरण में व्यय होने वाली राशि का तकमीना विभाग द्वारा बनाया जाएगा। इसके आधार पर राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम द्वारा आवश्यक राशि उपलब्ध कराई जाएगी। यह कार्य तेजी से करवाने के निर्देश दिए गए। पेयजल पाईप लाईन के स्थानान्तरण के साथ-साथ सिवरेज लाईन के स्थानान्तरण की कार्यवाही की जाएगी। 

इसी प्रकार सुभाष नगर रेल समपार संख्या एलसी एक पर निर्माणाधीन रेल ऊपरीगामी सेतू आरओबी के दोनों ओर के यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। सड़क को चौड़ा करने के लिए ट्रांसफॉर्मर टाटा पावर द्वारा हटाया जाएगा। इसके दूसरी तरफ बनी सीसी रोड़ के कार्य के पूर्ण होते ही तत्काल यातायात के लिए खोला जाना चाहिए। इसके खुलने के साथ-साथ विपरित दिशा की सड़क को चौड़ा करके सीसी रोड़ बनाने की कार्यवाही करें। यहां रेल ऊपरीगामी सेतू (आरओबी) के लिए रेल्वे स्पान के कार्य में तेजी लाने के लिए लगातार फॉलो करें। इसकी सुभाष नगर वाली भुजा के नीचे की जगह का सौन्दर्यीकरण अजमेर विकास प्राधिकरण के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए। 

अजमेर डेयरी रेल समपार संख्या 2  पर निर्माणाधीन रेल ऊपरीगामी सेतू (आरओबी) के रेट्रोफिकेशन टेस्टिंग के कार्य का निरीक्षण किया गया। इसकी परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होते ही रेल्वे के अधिकारियों को अग्रिम कार्यवाही के लिए उपलब्ध करवाई जाए। इसके आधार पर ड्राईंग प्रस्तावित कराएं। इसके अनुसार विभिन्न पिलर का निर्माण कर कार्य की गति बढ़ाएं। यहां के आरयूबी की ऊंचाई के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई। 

आदर्श नगर में डीएवी शताब्दी स्कूल के सामने रेल समपार संख्या 3 पर प्रस्तावित रेल ऊपरीगामी सेतू (आरओबी) का निर्माण अजमेर विकास प्राधिकरण के माध्यम से करवाया जाएगा। इस सम्बन्ध में प्राधिकरण के सचिव श्री अनिल पूनिया एवं तकनीकी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। इसके लिए आवश्यक बजट का प्रस्ताव विस्तृत रूप से बनाया जाएगा। स्थानीय निवासियों की सुविधाओं के लिए आरयूबी का निर्माण भी प्रस्तावित है। इस बारे में भी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। 

इस अवसर पर पार्षद प्रदीप चौहान, सीमा गोस्वामी, जे.पी. यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़, रेल्वे के उप मुख्य अभियन्ता नीरज कुमार, राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम की चारू मित्तल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ