अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिंधी युवा संगठन की कार्यकारणी बैठक बुधवार को जतोई दरबार में आयोजित की गई ।
अध्यक्ष गौरव मिरवानी ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवसंवत्सर चेटीचंड पर निशुल्क हेलमेट वितरण दो पहिया वाहन रेली का आयोजन किया जाएगा।
सचिव नायरायण सोनी (राजा), कबीर केवलानी, जितेंधर रंगवानी के अनुसार बैठक में कार्यकारणी का विस्तार किया गया। रमेश मोटवानी को संगठन संरक्षक, गौरव खुशालानी और जगदीश बच्चानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वाहन रेली के कार्य की ज़िमेदारियां सभी कार्यकारणी सदस्यों को बाटी गई।
संस्थापक कुमार लालवानी ने बताया इस अवसर पर सचिव नायरायण सोनी (राजा) का जन्म दिवस भी सभी सदस्यों द्वारा मनाया सभी ने राजा सोनी को शोल मोती और पुष्प की माला पहनाई तथा केक काट कर दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बटा गया।
चेटीचंड की पूर्व संध्या पर वाहन रैली 29 मार्च शनिवार को दोपहर 1 बजे जतोई दरबार से निकाली जाएगी। जिसका निर्णय सर्वसमिति से हुआ। कोषाअध्यक्ष भारत आलवानी, जय बच्चानी, होतचंद हरवानी, हरीश टीलवानी ने बैठक में घर-घर झूलेलाल हर घर झूलेलाल का प्रस्ताव भी रखा जिसमे हेलमेट के साथ समाज को भगवान झूलेलाल की मूर्ति दी जाना प्रस्तावित है। संगठन की आगामी जर्नल बैठक भी आगामी दिनों में आयोजित की जाएगी जिसमे समाज के सभी बंदुओं से विचार लिये जाएगा।
बैठक में सभी ने फाई सागर का नाम वरूण सागर किये जाने पर संगठन के मुख्य संरक्षक और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का आभार व्यक्त किया।
जतोई दरबार के सेवादारी फतनदास ने अंत में सभी को प्रसाद और सफल आयोजन का आशीर्वाद दिया। बैठक में सूरज सत्यानी, विशाल शर्मा, महेश मनवानी, हरीश बच्चानी, राहुल ठारवानी, हिमांशु सोनी आदि सदस्य उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ