राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी द्वारा अवेयरनेस मॉड्यूल फोर सीनियर सिटीजन के तहत अपना घर वृद्धाश्रम पुष्कर एवं जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम का निरीक्षण शुक्रवार को किया। निरीक्षण के दौरान संस्था में स्टाफ की स्थिति, वृद्धजन को दी जाने वाली सहायत, चिकित्सकीय सुविधा, फस्र्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने- बिछाने की व्यवस्था, वृद्धजन के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई। साथ ही अवेयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत दिए जाने वाले अनुदान आर्थिक सहायता एवं पेंशन आदि के संबंध में जानकारी दी। रालसा व नालसा योजनाओं के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। वर्तमान में अपना घर वृद्धाश्रम में निरीक्षण के दौरान कुल 36 वृद्धजन एवं जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम में कुल 22 वृद्धजन आवासरत है।
सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी द्वारा राजकीय बालिका गृह का भी निरीक्षण किया गया। गृह में मासिक रूप से चिकित्सक विजिट होती है। बालिका गृह में गर्मियों मे डेेजर्ट कूलर एवं सर्दियों में कम्बल एवं रजाई उपलब्ध करवाई जाती है। आपात विद्युत आपूर्ति के लिए इनवर्टर की व्यवस्था है। बालिकाओं की काउंसलिंग के लिए काउंसलर की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में कुल बालिका गृह में 31 बालिकाएं आवासरत है।
0 टिप्पणियाँ