Ticker

6/recent/ticker-posts

सिन्धी भाषा अध्ययन केन्द्र पढ़ाई के साथ संस्कार शाला - वाधवाणी

सिन्धी भाषा अध्ययन केन्द्र पढ़ाई के साथ संस्कार शाला - वाधवाणी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद की ओर से चल रही सिन्धी भाषा के अध्ययन केन्द्र विद्यार्थियों के लिये संस्कार शाला है। ऐसे विचार भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने अजमेर प्रवास पर आयोजित बैठक में प्रकट किये। बैठक में सिन्धु सभा के पदाधिकारियों के साथ सिन्धी शिक्षा मित्र व सुपरवाईजर उपस्थित थे। वाधवाणी ने कहा कि सभा की ओर से राज्यभर में सिन्धी बाल संस्कार षिविरों के सफल आयोजन के बाद यह अध्ययन केन्द्र प्रारम्भ किये हैं जिसमें समाज के हर वर्ग का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

सिन्धी भाषा अध्ययन केन्द्र पढ़ाई के साथ संस्कार शाला - वाधवाणी

प्रदेश भाषा मंत्री नवलकिशोर गुरनाणी ने अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की ओर से कराये जाने वाले कोर्सस पर चर्चा की। उन्होनें सभी कक्षाओं की उपस्थिति पंजिका की जांच करते हुये तैयार किये गये समयसारिणी को भी सराहा।  

सिन्धी भाषा अध्ययन केन्द्र पढ़ाई के साथ संस्कार शाला - वाधवाणी

प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष गुवालाणी ने बताया कि बैठक में अजमेर महानगर में चल रही डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा व सर्टीफिकेट कोर्स के सिन्धी षिक्षा मित्र व सुपरवाईजर द्वारा हो रहे अध्ययन की जानकारी दी जिसमें सुपरवाईजर महेश टेकचंदाणी, अंजली हरवाणी, राणी गिदवाणी, खूबचन्द भागचंदाणी के साथ षिक्षा मित्र कुमकुम छतवाणी,  मयूर लालवाणी, लक्ष्मी माखीजाणी, मोहिनी लालवाणी, हर्षिता छतवाणी, गोदावरी माखीजाणी, ईशा सोनी, हरी चांदवाणी, मनोज आसवाणी, कविता लालवाणी, प्रियंका पंजवाणी, भारती धर्मवाणी, अनिता मोटवाणी ने भी विचार प्रकट किये।

बैठक में सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, हीरालाल तोलाणी, कन्हैयालाल माधू, संभाग प्रभारी मोहन तुलस्यिाणी, महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी, जयकिशन हिरवाणी, नानक गजवाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ