Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री पुष्कर पशु मेला-2024 : उप समितियों का हुआ गठन

श्री पुष्कर पशु मेला-2024 : उप समितियों का हुआ गठन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
श्री पुष्कर पशु मेला-2024 के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया है।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनिल घीया ने बताया कि श्री पुष्कर पशु मेला-2024 के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों में आपसी समन्वय के लिए उप समितियों का गठन किया गया है। इनका गठन जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में गठित सलाहकार समिति के द्वारा किया गया है। समन्वय उप समिति के अध्यक्ष जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु होंगे। सदस्य सचिव का कार्य पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक द्वारा देखा जाएगा। जल, विद्युत एवं टेलीफोन व्यवस्था उपसमिति अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन की अध्यक्षता में गठित की गई है। इसके सदस्य सचिव पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज मोर होंगे।

उन्होंने बताया कि कानून एवं यातायात व्यवस्था उपसमिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक तथा सदस्य सचिव उपखण्ड अधिकारी पुष्कर को बनाया गया है। विकास प्रदर्शनी उप समिति की अध्यक्षता जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना द्वारा की जाएगी। साथ ही सदस्य सचिव पशुपालन विभाग के डॉ. सुधाकर सैनी होंगे। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्था उपसमिति का गठन नगर निगम अजमेर आयुक्त श्री देशल दान की अध्यक्षता में किया गया है। इसके सदस्य सचिव नगर परिषद पुष्कर के आयुक्त होंगे।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार रसद व्यवस्था उप समिति के अध्यक्ष जिला रसद अधिकारी तथा सदस्य सचिव उपनिदेशक बीवीएचओ पुष्कर डॉ. रविन्द्र सिह राठौड़ को बनाया गया है। उद्घाटन, समापन समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता उपसमिति के अध्यक्ष अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन तथा सदस्य सचिव पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप अग्रवाल रहेंगे। उपखण्ड अधिकारी पुष्कर आध्यात्मिक यात्रा व्यवस्था उपसमिति के अध्यक्ष तथा देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त सदस्य सचिव के रूप में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ