Ticker

6/recent/ticker-posts

पंडित गोपीनाथ व्यास व्याख्यान माला-2024 व सम्मान समारोह

विवेकानंद आज के संदर्भ में और मृत्यु मीमांसा विषय पर भारतीय दर्शन पर पंडित गोपीनाथ व्यास व्याख्यान माला-2024 व सम्मान समारोह

अजर और अमर है मृत्यु- मृत्यु है नए जन्म का प्रारंभ  : उपाध्याय

पंडित गोपीनाथ व्यास व्याख्यान माला-2024 व सम्मान समारोह

मानव सेवा रत्न उपाधि से सम्मानित किया कंवल प्रकाश किशनानी को

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पंडित गोपीनाथ व्यास व्याख्यान माला 2024 पर विवेकानंद आज के संदर्भ में और मृत्यु मीमांसा विषय पर भारतीय दर्शन के विभिन्न विषयों पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ता शंकराचार्य परिषद के पार्षद वेद विद्या मार्तंड विद्या वाचस्पमति क्त. पंडित विद्यासागर उपाध्याय ने पंडित उपाध्याय ने कहा हम स्वयं को पहचाने और स्वयं को पहचानने का एक तरीका है की रात को स्वयं को नींद कब आती है का पता लगे और जब वह पता लग जाए तब आप स्वयं अपने आप को पहचान जाएंगे आप में और उसमें यानी ब्रह्म में कोई अंतर नहीं है आप अजर और अमर है मृत्यु एक नए जन्म का प्रारंभ है, एक नई जीवन यात्रा की शुरुआत यह तो प्रसन्नता का विषय है, परमानंद है, हम सब ऊर्जा से भरे हुई बंदे हैं, जो समुद्र में मिलकर महासागर का निर्माण करती है, जैसे गंगा गंगोत्री से निकलकर तेजी से बहती हुई इस बात का प्रयास करती है कि वह समुद्र में मिल जाए। यहीं उसका उद्देश्य होता है, इसी तरह हम सब का उद्देश्य परम को पहचानना और उससे मिलना है, फिर मृत्यु से काय का भय हो।  समारोह जयपुर स्थित पोढ़ शिक्षा समिति के मेहता सभागार में हुआ।

मुख्य अतिथि आयुक्त जनसंपर्क विभाग राजस्थान सुनील शर्मा ने कहां कि चिंतन शास्त्र अर्थ हमें सत्य की खोज में आगे बढ़ते हैं और गोपीनाथ जी व्यास जैसे दार्शनिक पूर्वज सदैव नई पीढ़ी व हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल दिलीप सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति जीवन जीने की कला, सामजंस्य, व निडरता सिखाती है।

विशिष्ट अतिथि हेम पुष्पा व जिला एवं सेशन जज प्रदीप कुमार, खोले वाले बालाजी के अंशुमन चतुर्वेदी की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समारोह के प्रारंभ में राव बिहारी पाल फाउंडेशन के अध्यक्ष एसपी सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संयोजिका अर्चना व्यास ने पंडित गोपीनाथ व्यास के जीवन का परिचय व संचालन किया। इस अवसर पर गोविंद देव व्यास ने भी अपने विचार व्यक्त विचार व्यक्त किए।

इन हुआ सम्मान

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड  अनिल लोढ़ा को पत्रकारिता के क्षेत्र, मानव सेवा रत्न उपाधि कंवल प्रकाश किशनानी, पंडित शिरोमणि के सम्मान राम कुमार दाधीच कोटा, पत्रकारिता गौरव सम्मान जन टीवी के प्रमुख संपादक योगेंद्र शर्मा, कर्मकांड और ज्योतिष में ज्योतिष मार्तंड सम्मान पंडित चंद्र मोहन दाधीच, यशोदा सम्मान सरला व्यास को, देवगुरु बृहस्पति सम्मान प्रमुख वक्ता उपाध्याय को प्रस्तति पत्र शॉल, माला, श्रीफल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम से हुआ और कार्यक्रम का समापन ओम जय जगदीश हरे की सामूहिक आरती के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ