Ticker

6/recent/ticker-posts

कश्मीरी युवा जानेंगे राजस्थानी अपणायत को : भदेल

कश्मीरी युवा जानेंगे राजस्थानी अपणायत को : भदेल

चतुर्थ कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम-2024

यह केशर और सांगरी का है संगम : चौधरी 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। चतुर्थ कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम-2024 में कश्मीरी युवाओं से संवाद करते हुए केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम कश्मीर की केशर ओर राजस्थान की सांगरी का संगम है। इसी प्रकार पूर्व मंत्री एवं अजमेर दक्षिण विधानसभा अनिता भदेल ने राजस्थान की अपणायत के बारे में विचार व्यक्त किए। 

केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि भारत विविधताओं में एकता वाला देश है। उसी प्रकार राजस्थान भी अपने में बहुत विविधताएं समाए रखता है। यहां धोरां धरती, अरावली, हाड़ौती, शेखावटी की भौगोलिक पहचान है। अलग-अलग बोलियां तथा आस्थाएं है। इतनी विविधताओं के मध्य हम सभी का मूल भारतीयता है। इसी भारतीयता को आत्मसात करने के  लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माय भारत की शुरूआत की। भारत युवाओं का देश है। कश्मीर के युवा राजस्थान के साथ अपने विचारों का आदान प्रदान कर रहे है। 

उन्होंने कहा कि कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम वास्तव में कश्मीरी की केशर तथा राजस्थान की केर-सांगरी का मिलन है। वहां की बर्फबारी और राजस्थान की मरुस्थलीय लू आपस में मिलकर शुकून भरा वातावरण तैयार कर रही है। यह विविधता में एकता की शक्ति ही भारत को मजबूत बनाती है। हम सभी मिलकर  भारत को परम वैभव तक लेकर जाएंगे। देश को आगे बढ़ाने में सभी का योगदान है। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। 

उन्होंने कहा कि कश्मीर ने अभी हाल ही में अपनी सरकार चुनी है। निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव होने से भारत के लोकतंत्र को मजबूती मिली हैं। कश्मीर ने अपनी लोकतांत्रिक सरकार चुनी है। अपने में से अपने प्रतिनिधियों का बहुमत से चुनाव किया है। यह चुनी हुई सरकार कश्मीर के विकास को नई ऊंचाई तक लेकर जाएगी। 

पूर्व मंत्री एवं अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि कश्मीरी युवा राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत के साथ आगामी 21 अक्टूबर तक रहेंगे। वे अपने साथ राजस्थान की अपणायत लेकर जाएंगे। यह अपणायत सदैव याद रहेगी। राजस्थान की संस्कृति, राजस्थानी भोजन, वेशभूषा और परम्पराओं को गहराई से जानेंगे। साथ ही अजमेर के ऐतिहासिक गौरव की जानकारी लेंगे। युवाओं के विचारों का आदान प्रदान होगा। 

उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी और पूर्वोत्तर से पश्चिमी छोर तक भारत का विस्तृत फैलाव है। हमें इस भारतीय पर गर्व है। भारतीयता का परचम इस समय पूरे विश्व में फहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में नया स्थान दिलाया है। अब भारत की सामरिक शक्ति का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। शीघ्र ही भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति बनने वाला है। 

जिला युवा अधिकारी जयेश मीणा ने बताया कि इस वतन को जानो कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ युवा प्रतीक स्वामी विवेकानन्द के चित्रा के समक्ष दीप प्रज्वलित का किया गया। कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में सांस्कृतिक चर्चाएं की गई। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्राचार्य अनूप कुमार अत्रौ ने आईस ब्रेकिंग सत्रा में युवाओं के साथ वार्तालाप किया। कश्मीर के श्रीनगर, बड़गाम, अनंतनाग, पुलवामा, कूपवाड़ा एवं बारामुला जिले के युवाओं ने अपने क्षेत्रा की विशेषताओं के बारे में विचार विमर्श किया। युवाओं की अपेक्षाओं के बारे में जानकारी हुई। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आपसी समझ विकसित की गई। इसी प्रकार प्रबन्धन अध्ययन विभाग के डॉ. हर भजन सिंह ने कश्मीरी युवाओं के साथ राष्ट्र निर्माण भूमिका पर चर्चा की। राजस्थान की संस्कृति, खान-पान तथा पहनावे की जानकारी दी। डीएवी के प्रधानाचार्य लक्ष्मीकान्त शर्मा तथा राजकीय केन्द्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता अजवानी के साथ युवाओं ने समवेत स्वरों में हम सब भारतीय हैं गीत गाया। राजस्थानी संस्कृति से रूबरू कराने के लिए कालबेलिया नृत्य, राजस्थानी काव्य पाठ एवं राजस्थानी गीतों के बारे में सत्र आयोजित हुए। वीरांगना हाडी रानी के बारे में भी बताया गया।

उन्होंने बताया कि गुरूवार 17 अक्टूबर को दयानन्द कॉलेज के सहायक प्राचार्य डॉ. भरत भूषण शर्मा स्वाधीनता संग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। राजनैतिक विज्ञान के प्राचार्य सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय डॉ. मनोज अवस्थी कश्मीर घाटी के मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत द्वारा युवाओं से संवाद किया जाएगा। संसाधन प्रबंधक ध्वनी मिश्रा कैरियर सम्बन्धी मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी युवाओं से संवाद करेंगे। अनूप कुमार अत्रौ विकसित भारत 2047 पर चर्चा करेंगे। सांस्कृतिक आदान-प्रदान सत्रा में कूपवाड़ा, बड़गांव, बारामुला, श्रीनगर एवं अनन्तनाग के लोक नृत्यों के साथ-साथ घूमर नृत्य की प्रस्तुति भी होगी।

इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के मंगलाराम जाखड़, कार्यकर्ता सीमा गोस्वामी, विक्रम सिंह एवं अजीन चौधरी उपस्थित रहे। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार 18 अक्टूबर को तिलोनिया के बेयरफुट कॉलेज में जीवन्त प्रशिक्षण होगा। उद्यमिता, कौशल विकास एवं सौर उर्जा के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया जाएगा। प्रतिभागियों को किशनगढ़ औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण भी करवाया जाएगा। इस कड़ी में शनिवार 19 अक्टूबर को दरगाह, अढ़ाई दिन झोंपड़ा, राजकीय संग्रहालय, फिल्म लाइब्रेरी, गांधी भवन लाइब्रेरी एवं राजकीय केन्द्रीय बालिका विद्यालय के भ्रमण का कार्यक्रम है। अजमेर के इतिहास से सम्बन्धित लैजर शो भी दिखाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रविवार 20 अक्टूबर को सेवन वन्डर पार्क, पृथ्वीराज स्मारक, सैण्ड आर्ट पार्क पुष्कर, पुष्कर बाजार, मेयो कॉलेज एवं आनासागर चौपाटी भ्रमण का कार्यक्रम है। सोमवार 21 अक्टूबर को भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से सम्बन्धित सत्र क्षेत्राीय प्रचार अधिकारी पराग माण्डले द्वारा लिया जाएगा। इस दिन समापन सत्र भी आयोजित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ