Ticker

6/recent/ticker-posts

देवनानी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के जाने हाल

परिजनों को दिलाई हिम्मत

चिकित्सा व्यवस्था की ली जानकारी

देवनानी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के जाने हाल

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को एस.एम.एस अस्पताल के बांगड और ट्रोमा सेन्टर में पहुँचकर घायल लोगों के स्वास्थ्य और चिकित्सीय उपचार की जानकारी ली।

देवनानी को अजमेर के घायल लोगों ने बताया कि अजमेर के 40 लोगों का एक दल आध्यात्मिक यात्रा के लिए बस से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। कोटपूतली के समीप एक ट्रोले ने टक्कर से उनकी बस को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। बस में सवार लोगों ने देवनानी को बताया कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, दो यात्रियों की हालत खराब है और 35 यात्री घायल हुए है। ये सभी यात्री अजमेर के निवासी है।

देवनानी को दुर्घटना की जानकारी मिलने पर तुरन्त एस.एम.एस अस्पताल पहुंचे। देवनानी ने वहां ईलाज ले रहे सभी घायलों के पास जाकर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। उपचार कर रहे चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। देवनानी ने घायल लोगों और उनके परिजनों को हिम्म्त दिलाई। देवनानी गहन चिकित्सा ईकाई में उपचार ले रहे गम्भीर रूप से घायल दो लोगों के पास भी गए और उनके पूरी तरह से देखभाल व चिकित्सा के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ