Ticker

6/recent/ticker-posts

कारखाना समूह में स्वच्छता अभियान की शुरुआत

कारखाना समूह में स्वच्छता अभियान की शुरुआत

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
उतर पश्चिम रेलवे के कारखाना समूह में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत स्वच्छ भारत दिवस को स्वच्छता के लिए जान श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रमदान कार्यक्रम की शुरुआत लोको कारखाना के मुख्य गेट से की गई जिसमें मुख्य कारखाना प्रबंधक  विकास आनंद, नोडल अधिकारी एवम् उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (कर) अजमेर अरविन्द कुमार, महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की गई। श्रमदान कार्यक्रम में अजमेर कारखाना समूह में लोको कारखाना, केरिज कारखाना, विद्युत कारखाना, विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान के लगभग 2000 कर्मचारियों ने भाग लिया। साथ ही श्रमदान कार्यक्रम में रेलवे के श्रमिक संगठनों ने भी भाग लिया। कारखाना समूह के कार्मचारियों ने अपने कार्यस्थल को हमेशा साफ व स्वच्छ रखने की शपथ भी ली। श्रमदान कार्यकम में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साह के साथ स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ