Ticker

6/recent/ticker-posts

जातोई दरबार : धूमधाम से मनाया जाएगा बाबा दांदूराम साहिब का वार्षिकोत्सव 9 से 11 तक

जातोई दरबार : धूमधाम से मनाया जाएगा बाबा दांदूराम साहिब का वार्षिकोत्सव 9 से 11 तक

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतुराम साहिब दरबार मे पूजनीय स्वामी संत बाबा दांदूराम साहिब जी का 65 वां वर्सी महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। 

दरबार के मुख्य सेवादार फ़तनदास ने बताया कि वार्षिक उत्सव का आरम्भ बुधवार 9 अक्टूबर को 10 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब का आरम्भ कर किया जायेगा। सांय 6 बजे बहिराणा साहिब होगा। 

गुरुवार 10 अक्टूबर को सुबह नितनियम,शब्द कीर्तन व शाम को 6 बजे माता की चोकी रखी गई है। 

शुक्रवार 11 अक्टूबर को नितनियम के बाद सुबह 10 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब का भोग शब्द-कीर्तन व अरदास के साथ वार्षिक उत्सव का समापन होगा। 

जातोई दरबार : धूमधाम से मनाया जाएगा बाबा दांदूराम साहिब का वार्षिकोत्सव 9 से 11 तक

नानक गजवानी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 1 बजे से आम भण्डारे जा आयोजन किया गया है। इस वार्षिक महोत्सव में स्थानीय सेवाधारियों के साथ-साथ देश- विदेश  के गुरु प्रेमी भी आकर धर्म लाभ प्राप्त करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ