Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपावली से पूर्व सुधर जाएंगी शहर की अधिकांश सड़कें : देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष ने किया सड़क व नाला निर्माण के 1.5 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष ने किया सड़क व नाला निर्माण के 1.5 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर में मूलभूत आवश्यकताओं को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। सड़क, पानी, शिक्षा और पर्यटन के साथ ही अन्य विविध क्षेत्रों में सशक्तिकरण हो रहा है। दीपावली से पूर्व शहर की अधिकांश सड़कें सुधार ली जाएंगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 79 व 76 में डेढ़ करोड़ लागत का सड़क व नाला निर्माण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में श्री देवनानी ने कहिा कि पिछले एक साल में शहर को सुनियोजित तरीके से विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्र अन्तिम सिरे से पर होने के कारण पेयजल आपूर्ति की समस्या रही है। अब इसे टेल एण्ड से फ्रण्ट एण्ड बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तीन रिजर्वायर बनाने के लिए 270 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। भूमि आवंटन भी किया गया है। बीसलपुर बांध से निर्भरता कम करने के लिए पहली बार फॉयसागर झील का पानी पेयजल के लिए उपलब्ध हुआ। यहां से 4.5 एमएलडी पानी लेने के लिए एक करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इसी प्रकार अजमेर शहर के पारम्परिक जल स्त्रोतों 22 बावडियों का चिन्हीकरण कर पानी फिल्टर प्लांट तक लाया जाएगा। बिसलपुर बांध से पानी की आवक बढ़ाने के लिए इण्टेक वेल भी बनाया जाएगा। ईआरसीपी परियोजना से फॉयसागर को जोड़ने से हमेशा पानी भरा रहेगा। जलदाय विभाग के पम्पिंग स्टेशनों पर निर्बाध विद्युत आपूत्रि्त क लिए अतिरिक्त फिडर से जोड़ने के लिए भी पर्याप्त राशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि अजमेर की पहचान शिक्षा नगरी के रूप में बनी रहनी चाहिए। इसके लिए भारतीय तकनीकी संस्थान की तर्ज पर आरआईटी के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज का चुनाव किया गया है। इसी प्रकार आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी खुलेगा। इसके लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। एम्म के स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान टीबी अस्पताल भवन में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। कोटड़ा में भी सैटेलाईट चिकित्सालय बनेगा।

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अजयसर में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी। यहां तक सुगम पहूंच सुनिश्चित करने के लिए चामुण्डा माता मन्दिर तक रोपे वे बनाया जाएगा। म्यूजियम बनने से भी पर्यटन में वृद्धि होगी। यातायात को पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए 50 इलेक्ट्रीक बसें चलाई जाएगी। इसी प्रकार एथेलेटिक एकेडमी और स्पोट्र्स कॉलेज आरम्भ होने से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। रोजगार बढ़ाने के लिए आईटी पार्क की स्थापना होगी। इसके लिए भूमि आवंटन किया जा चुका है। रोडवेज बस स्टेण्ड भी 40 करोड़ की लागत से नया बनाया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षद अतीश माथुर, वीरेन्द्र वालिया, विक्रम सिंह, डीपी शर्मा, रमेश चेलानी, सतीश बंसल, प्रकाश मेहरा, राजेन्द्र जोशी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ