Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नवमी पर नौ माता मंदिरों में माथा टेका

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नवमी पर नौ माता मंदिरों में माथा टेका

प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की कामना की

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शारदीय नवरात्रा की नवमी को अजमेर के माता मन्दिरों में माथा टेका। उन्होंने देश व प्रदेश में तरक्की व खुशहाली की कामना की। उन्होंने देश के विश्व गुरू के रूप मेें और आगे बढ़ने की भी प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को नवमी के दिन चामुण्डा माता मन्दिर, नौसर माता मन्दिर, भक्ति धाम माता मन्दिर, जतोई दरबार, अम्बे माता मन्दिर बजरंग गढ़, चांद बावड़ी माता जी का मन्दिर, काली माता मन्दिर रामगंज, चामुण्डा माता मन्दिर, फॉयसागर रोड़ स्थित काली माता मन्दिर आदि मन्दिरों के दर्शन किए। उन्होंने देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना कि कि विश्व गुरू के रूप मेें देश का वर्चस्व पूरे विश्व में और बढे़।

इस अवसर पर तारा रावत, महेन्द्र रावत, विवेक रावत, राजेश शर्मा, राजकुमार लालवानी, दीपेन्द्र लालवानी, विक्रम सिंह, सीताराम शर्मा, सुरेश चारभुजा,  सुशील सिंह आदि साथ रहे।


 


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ