Ticker

6/recent/ticker-posts

बजरंगगढ़ से सुभाष उद्यान मार्ग पर पानी बहने की समस्यां का होगा स्थायी समाधान

शहर में सड़क और पेयजल सम्बन्धी व्यवस्थाओं की समीक्षा

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दिए निर्देश

शहर में सड़क और पेयजल सम्बन्धी व्यवस्थाओं की समीक्षा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौरान सुभाष उद्यान से बजरंगगढ़ सड़क पर पानी बहने की समस्या का स्थायी समाधान करें। इसके लिए पुलिया उंची करने के विकल्प पर भी तैयारी हो। शहर में पानी और सड़क की समस्या का यथाशीघ्र हल निकाला जाए।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शहर की प्रमुख आवश्यकताओं को लेकर प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए। देवनानी ने शहर में टूटी-फूटी सड़कों को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण पूरे शहर में सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई जगह मुख्य मार्गो पर बडे़-बडे़ गड्ढे हैं। इन्हें तुरन्त सुधारने की जरूरत है। जब तक पूरी सड़क बनाने की प्रक्रिया होती है। तब तक इन पर पेचवर्क किया जाए। यह कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सुभाष उद्यान से बजरंगगढ़ सड़क पर एस्केप चैनल का पानी सड़क पर बहने की समस्या का स्थायी हल निकाला जाए। पुलिया को उंचा करने के विकल्प पर भी विचार किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों को सुधारने के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

उन्होंने शहर में पेयजल आपूर्ति की अनियमितता पर जलदाय विभाग के अफसरों से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों ट्रिजिंग के कारण जलापूत्रि्त में व्यवधान आया था। अब आपूर्ति में सुधार हो रहा है। श्री देवनानी ने कहा कि पेयजल आपूत्रि्त की नियमितता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ