Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों व रोहिंग्याओं की धरपकड़ के दिए निर्देश

भूमाफिया और अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर करें सख्त कार्रवाई : देवनानी

अजमेर : अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों व रोहिंग्याओं की धरपकड़ के दिए निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष ने की पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा से चर्चा

https://youtu.be/4u6exChUnts?si=HVeE69KmYp4ULGXU
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जिला पुलिस को शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों व रोहिंग्याओं की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। इसी तरह अवैध ई-रिक्शा संचालन पर भी सख्ती होगी। उन्होंने कहा कि शहर में लोगों को परेशान कर रहे भूमाफिया को चिन्हित कर सख्त कार्यवाही करें।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को सर्किट हाऊस में नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा से कानून व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि दरगार सम्पर्क सड़क, दिल्ली गेट व शहर के अन्य हिस्सों में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसी जाए। कई बार इन अपराधों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्याओं की भूमिका सामने आती है। इन सभी के खिलाफ सर्च अभियान चलाकर धरपकड़ की जाए। इन्हें देश से बाहर भेजने की कार्रवाई की जाए। दरगाह सम्पर्क सड़क पर स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना शीघ्र हो। बजट घोषणा की अनुपालना में हरिभाऊ उपाध्याय नगर में थाने के निर्माण व शुरूआत का काम जल्द करवाया जाए। इसी तरह शहर में भूमाफियाओं के लोगों को परेशान करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इन्हें चिन्हित कर सख्त कार्यवाही की जाए। हाल ही में जैन समाज की दो महिलाओं का अपहरण किया गया। इस मामले में सख्त कार्यवाही हो।

देवनानी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि चेन स्नैचिंग एवं जुआ-सट्टा संचालन गिरोह पुनः सक्रिय हो रहा है। इनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही हो। शहर में ई-रिक्शा की संख्या बेलगाम हो रही है। इससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। ई-रिक्शा केवल उसका वास्तविक मालिक ही चलाए। अन्य कोई चलाता पाए जाए तो कार्रवाई हो। टे्रफिक लाइटों का प्रभावी संचालन हो। नदी-नालों पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही हो।

उन्होंने कहा कि अवैध रूप से चल रही चाय की थड़ियों व कैफे आदि पर कई आपराधिक छवि वाले व मनचले भी एकत्र हो रहे हैं। इन कैफे पर लगातार गश्त हो व दस बजे बाद इन्हें बंद करवाया जाए। अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जाए। प्रभावी रोकथाम हो। आठ बजे बाद शराब की बिक्री पर भी कार्रवाई हो।

उन्होंने कहा कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से पाबन्दी लगाई जाए। उन्हें तय समय में ही प्रवेश दिया जाए। सेवन वंडर्स, भागचन्द कोठी, बजरंगढ़ घाटी वाले बालाजी एवं अन्य स्थानों पर जाम की स्थिति रहती है। असामाजिक तत्वों एवं युवाओं द्वारा तेज गति से वाहन चला कर आमजन में खौफ पैदा किया जा रहा है। इन पर रोक लगे। शहर में कई स्थानों पर नशे की बिक्री की भी जानकारी आ रही है। इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ