Ticker

6/recent/ticker-posts

महिला सुधार एवं राजकीय बालिका आश्रम गृह का किया निरीक्षण

महिला सुधार एवं राजकीय बालिका आश्रम गृह का किया निरीक्षण

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी ने महिला सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विजिटर्स कमरे की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। बैरकों की सफाई, भोजन सारणी, दैनिक दिनचर्या चार्ट एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के समय सुधार गृह में कुल 42 महिला बंदी निरूद्ध थे। इनमें से 38 विचाराधीन एवं 4 सजा बंदी थे। बंदी महिलाओं के साथ 5 बच्चे भी मौजूद थे इनके निवास की व्यवस्था एवं शिक्षा की व्यवस्था भी उपलब्ध है। बंदियों से मुलाकात कर वार्ता भी की एवं उनके न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों के बारे में जानकारी ली। विधिक सहायता के बारे में भी बताया। निरीक्षण के समय सुधार गृह में अधीक्षक हिना खान भी उपस्थित रही।

इसके अतिरिक्त राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण भी किया गया। गृह में मासिक रूप से चिकित्सक विजिट होती है। बालिका गृह में गर्मियों मे डेेजर्ट कूलर एवं सर्दियों में कम्बल एवं रजाई उपलब्ध करवाई जाती है। आपात विद्युत आपूर्ति के लिए इवंर्टर की व्यवस्था है। बालिकाओं की काउंसलिंग के लिए काउसंलर की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में बालिका गृह में 48 बालिकाएं आवासरत है। निरीक्षण के दौरान रेखा मेघवाल अधीक्षिका (अतिरिक्त प्रभारी) भी उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ