Ticker

6/recent/ticker-posts

सिन्धी भाषा ज्ञान के अलग अलग कोर्स के 23 कक्षाओं का शुभारंभ

मातृभाषा के साथ सनातन संस्कारों का भी होगा ज्ञान : महंत स्वरूपदास

सिन्धी भाषा ज्ञान के अलग अलग कोर्स के 23 कक्षाओं का शुभारंभ

सिन्ध के गौरवमयी इतिहास को युवा पीढी तक पहुंचाना है : तीर्थाणी 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। मातृभाषा के साथ सनातन संस्कारों का भी बाल्यकाल से ज्ञान कराना ऐसे सफल प्रयासों के लिये भारतीय सिन्धू सभा समाज की अग्रणी संस्था है और निरंतर भाषा, संस्कृति के प्रसार के साथ मातृशक्ति व युवाओं के कार्यक्रम भी कर रही है ऐसे आर्शीवचन ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास ने राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद की ओर से भारतीय सिन्धू सभा राजस्थान न्यास की ओर से संचालित सिन्धी भाषा ज्ञान के कक्षाओं के उद्घाटन सत्र में कहे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि सिन्ध के गौरवमयी इतिहास के साथ हमारे बुजुर्गों द्वारा किये गये संघर्ष की प्रेरणादायी जानकारी युवा पीढी तक पहुंचाने के लिये हमें ऐसे आयोजन करने हैं। देश भक्ति गीतों की तैयारी व महापुरूषों के बलिदान का भी निरंतर अध्ययन होने से युवा पीढी देशभक्त बनेगी। 

अजमेर महानगर में अलग अलग क्षेत्रों के विद्यार्थियों को जोड़कर 23 कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्यदेव झूलेलाल व सिन्ध के मानचित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मंच का संचालन महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने किया। स्वागत भाषण उपाध्यक्ष भगवान पुरसवाणी ने व आभार जिला मंत्री रमेश वलीरामाणी ने किया। 

कार्यक्रम में सुपरवाइजर खूबचन्द भागचंदाणी, राणी गिदवाणी व सिन्धी शिक्षा मित्र कुमकुम छतवाणी, मयूर लालवाणी, अनीता मोटवाणी, मनोज सहजवाणी, कविता लीलाणी, हर्षिता छतवाणी ने भी अपने विचार प्रकट किये। अजयनगर क्षेत्र में 13 कक्षाओं का अध्यापन कार्य 1 अक्टूबर से प्रारम्भ किया जायेगा।

सिन्धू भवन पंचशील नगर में दो कक्षाओं का हुआ शुभारंभ

अंजली हरवाणी ने बताया कि दो कक्षाओं का आयोजन सिन्धू भवन, पंचषील नगर में किया जायेगा जिसमें हरी चंदावाणी व मातृशक्ति पदाधिकारियों का सहयोग रहेगा।

भारत माता पूजन व आराध्येव झूलेलाल की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया। स्वागत भाषण माला टेवाणी व आभार कचंन हरवाणी ने प्रकट किया।

कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष राधाकिशन आहूजा, महासचिव मनोज मेंघाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, कमल मोतियाणी, मुकेश आहूजा, किशन थदाणी, राजकुमार आहूजा  सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वामी सर्वानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ शुभारंभ 

मातृशक्ति अध्यक्ष रूकमणी वतवाणी ने बताया कि विद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को सिन्धी विषय के अध्ययन के लिये एक कक्षा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेष मंत्री (युवा) मनीष गुवालाणी, अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी व सिन्धु समिति अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी ने अपने विचार प्रकट किये। शिक्षा मित्र प्रियंका पंजवाणी द्वारा अध्ययन कराया जायेगा।

पाल बीचला में शिक्षा मित्र मोहिनी लालवाणी के सहयोग से एक कक्षा का भी शुभारंभ किया गया। महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी ने विचार प्रकट किये।

चन्द्रवरदाई नगर में गोदावरी माखीजाणी व लक्षमी माखीजाणी की ओर से दो कक्षाओं का शुभारंभ किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ