Ticker

6/recent/ticker-posts

गेरा ने राजस्व मंडल अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

गेरा ने राजस्व मंडल अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हेमंत कुमार गेरा ने राजस्व मंडल अध्यक्ष पद का कार्यभार बुधवार को संभाल लिया।

मंडल अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद उन्होंने राजस्व मंडल निबंधक श्री महावीर प्रसाद व अन्य अधिकारीगण, राज्य कर बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सदस्यों से फीडबैक लिया। उन्होंने राजस्व मंडल भवन का दौरा कर विविध अनुभागों की संचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मंडल अध्यक्ष से राजस्थान राजस्व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी शिष्टाचार भेंट की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ