Ticker

6/recent/ticker-posts

गणेश महोत्सव : रामेश्वर मंदिर चौधरी कॉलोनी में बड़े धूमधाम से मनाया गया

गणेश महोत्सव : रामेश्वर मंदिर चौधरी कॉलोनी में बड़े धूमधाम से मनाया गया
मंदिर प्रांगण में गणपति विसर्जन पर दिया पर्यावरण का संदेश

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। रामेश्वर मंदिर महिला मण्डल की और से दस दिन गणेश महोत्सव मनाया गया जिसमे भजन कीर्तन, आरदास, सुखमनीपाठ, गीत संगीत, छप्पन भोग और कई अन्य कार्यक्रम हुए।

https://youtu.be/GPic5Rk894g?si=5OwdRk8QUltno8MO
महोत्सव में लता ठाकुर, लीला पारवानी, वर्षा ममनानी, बिना महेश्वरी, राधिका सावलानी, स्वामी अशोक ग़ाफ़िल ने भी भजनों की प्रसूति दी। बच्चों से प्रश्नों उत्तर के कार्यक्रम हुए। बालक हिमांशु सावलानी गणेश जी के सावाँग में दिखे जो सभी के आकर्षण का केंद्र बने।

ऋतु लालवानी ने बताया कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने दस दिन अपने-अपने घर से प्रसाद बना कर भगवान को अर्पण किया और सभी कॉलोनी वासियों वितरित किया।

इंद्रा भट के अनुसार विसर्जन कार्यक्रम में पर्यावरण का ध्यान रखते हुए मिट्टी के गणपति को मंदिर प्रांगण के हेडपंप दरिया पर विसर्जन कर मिट्टी को सभी कॉलोनी वासी महिलायें अपने-अपने घर ले गई। जिससे मिट्टी को घर पर लगे गमलों डाल कर गमलों में पौधे लगा सके जिससे सभी की आत्मीयता बनी रहे।

महोत्सव कार्यक्रम में चम्पा गुलवानी, मधु तुलस्यानी, भगवंती लालवानी, साक्षी लालवानी, सीता ताराचंदानी, सारिका मुरझानी, रेणु मंघनानी, भावना कर्मचंदानी, वंदना रामचंदानी और अन्य सभी महिला मंडल का दस दिन सुबह शाम आरती में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ