Ticker

6/recent/ticker-posts

एक पेड़ मां के नाम अभियान : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया वृक्षारोपण

एक पेड़ मां के नाम अभियान : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया वृक्षारोपण

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रहे। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. प्रकृति त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का संक्षिप्त परिचय दिया गया।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने व्यक्तत्व में पेड़ों के महत्व, जलवायु परिवर्तन और कई प्राकृतिक आपदाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने प्रकृति के दोहन को रोकने में वृक्षारोपण की अहम भूमिका पर जोर दिया। श्री देवनानी ने कार्यक्रम में नवाचार उद्यमिता और सकारात्मक सोच का इस्तेमाल करते हुए आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने पर जोर दिया। देवनानी ने कहा कि उनका महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ निरंतर जुड़ाव रहा है। इस कॉलेज की नींव रखने से लेकर आज तक कई अहम फैसलों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कार्यक्रम की समन्वयक डॉक्टर सीमा माहेश्वरी रही। प्राचार्या ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया। वृक्षारोपण उपरांत मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय प्रांगण के मंदिर में चल रही सहस्त्र धारा में भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंच का संचालन डॉ. प्रियंका गुप्ता और डॉ. शिखा झवर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ