Ticker

6/recent/ticker-posts

धूमधाम से मनाया लेहरिया उत्सव

धूमधाम से मनाया लेहरिया उत्सव

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सिंधी लेडीज क्लब अजमेर ने हर बार की तरह इस बार भी अपने सावन इवेंट को आज स्वाद री ढाणी में धमाकेदार तरीके से मनाया।

धूमधाम से मनाया लेहरिया उत्सव



दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया कि ढाणी में चारों तरफ महिलाए लहरिया के रंगों में दिखाई दी। लहरिया और सावन थीम पर होस्ट टीम और सीएलसी मेंबर्स ने धमाकेदार परफॉमेंस दी।  कोई राधा कृष्ण की जोड़ी, कोई मोर मोरनी की जोड़ी तो कोई भांग ग्रुप में, सभी ने  सावन के रंगों को  प्रस्तुत किया. सारे मेंबर्स में गजब का उत्साह देखा गया। इनमे 30 से 82 उमर तक की महिलाए शामिल थी। जहा लग रहा था कि उमर बस एक नंबर है।

सावन थीम से जुड़े गेम्स क्लब की सदस्यों द्वारा ही खिलाए गए। जिसमे  विजेताओं को इनाम दिया गया। इस बार सीएलसी सावन क्वीन भी चुनी गई। जिसको ताज, और लहरिया चुंदड़ी से सम्मानित किया गया।सीएलसी 2024 सत्र का तीसरा इवेंट था।

कुसुम आर्य ने बताया कि गेम्स में.. लहरिया सावन क्वीन मानसी भगतानी चुन्नी गई, रन रप रही मानसी थारवानी ओर रेखा भागतानी। शकुंतला अछरिया प्रथम, निर्मला लखवानी द्धितीय, रखी उतवानी तृतीय रही।

क्लब की 80 मेंबर्स सदस्य उपस्थित थी। इस क्लब में हर उमर की मेंबर में एक जज्बा हैं कुछ कर दिखाने का। सावन इवेंट को होस्ट करने वाली टीम भावना भाटिया, ममता साधवानी, वर्षा नारवानी, मुस्कान जस्सुजानी, देवकी भगतानी, रिया भगतानी, ममता देवजानी, दिव्या सिरनानी, कोमल ललवानी, सुनीता भगतनी, ऋतु मोतीरामाणी, ललिता इदनानी सभी के प्रयासों से कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ