Ticker

6/recent/ticker-posts

जतोई दरबार : सावन का अंतिम सोमवार हर्षोल्लास से मनाया

जतोई दरबार : सावन का अंतिम सोमवार हर्षोल्लास से मनाया

दिनभर जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का लगा रहा तांता

जतोई दरबार : सावन का अंतिम सोमवार हर्षोल्लास से मनाया

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतुराम साहिब दरबार मे सावन माह का अंतिम सोमवार धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया।

दरबार के सेवादार फतनदास ने बताया कि भगवान भोलेनाथ का प्रिय माह सावन जोकि संजोगवश इस बार सोमवार को ही समाप्त हो रहा है, इस अंतिम सोमवार को सुबह सवेरे नितनियम आशादिवर,भजन,कीर्तन व आरती के बाद भगवान शिव की ऊंची प्रतिमा का श्रंगार कर 10 बजे देवो के देव महादेव की महाआरती की गई। जिसमें सैकड़ो शिवभक्तों ने भाग लिया। रक्षा बंधन के पावन योग पर सोमवार सुबह सवेरे से ही दुग्धाभिषेक के लिए शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक कर  भगवान शिव जी को राखी बांधकर पूजा अर्चना की गई।

इस कार्यक्रम में डॉ वर्षा, चित्रा व बेबी आस्था, नानक गजवानी, दीपू मूलचंदानी,जयरामदास, अशोक काली,गोर्धनदास, खितेश टहल्यानी, यश देवनानी, मनोज झामनानी, हर्षल, राहुल, देवीदास सूरत वाले व अन्य सेवाधारियो ने अपनी सेवाएं देकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ