Ticker

6/recent/ticker-posts

झूलेलाल चलीहो : झूलेलाल धाम में भक्तिभाव से मनाया जाएगा चंड उत्सव आज

झूलेलाल चलीहो : झूलेलाल धाम में भक्तिभाव से मनाया जाएगा चंड उत्सव आज

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट देहली गेट अजमेर की ओर से आज सोमवार को चालीहे वारो चण्ड उत्सव भक्तिभाव से मनाया जाएगा।                                                                                                             

यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवाणी ने बताया कि इस अवसर पर देहली गेट स्थित झूलेलाल धाम परिसर में शाम को 6 बजे पूज्य बहिराणा साहिब जी स्थापना 6:30 बजे से प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में बहन सीमा पमनानी, कमला हरपलानी, दादी जस्सी, विद्या तेजवानी, सीमा लालवानी, किरण तीर्थानी, योगिता आसनानी सहित पूज्य लाल साहिब मंदिर मण्डली की ओर से भजन कीर्तन कलाम पंजड़ा गाकर शाम को 7:30 बजे श्री झूलेलाल चालीहा पाठ, झूलेलाल स्तुति पाठ, के पश्चात पंजमहाज्योत प्रज्वलित कर 8 बजे आरती रात्रि 8:30 पल्लव (अरदास) कर छेज लगाई जाएगी। तत्पश्चात आम भण्डारे की प्रसादी रात 9 बजे झूलेलाल धाम स्थित बालम्बो साहिब(कुआं)पर भजन भाव भक्ति व विधि विधान के साथ ज्योत परवान की जाएगी व उत्सव की समाप्ति होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ