Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया खेल सामग्री का वितरण

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया खेल सामग्री का वितरण

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
शाला क्रिड़ा संगम में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के द्वारा भामाशाहों द्वारा प्रदत्त खेल सामग्री का शनिवार को वितरण किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि शाला क्रिड़ा संगम का अधिकतम विद्यार्थियों द्वारा उपयोग किया जाना चाहिए। इसी प्रकार सरकार द्वारा और खेल सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को निखारकर आगे बढ़ाना हैं। वर्तमान में यहां हॉकी और बास्केट बॉल की तैयारी करवाई जा रही है। इसमें अन्य खेलों को भी शामिल किया जाएगा। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध है। अजमेर में एथेलेटिक एकेडमी तथा स्पोट्र्स कॉलेज खोलने के लिए बजट में घोषणा की गई है। बजट घोषणओं पर क्रियान्वयन किया जाकर जल्द ही खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाएं आरम्भ होगी। एथेलेटिक एकेडमी तथा स्पोट्र्स कॉलेज के लिए आसान पहूंच वाली लगभग 100 बीघा भूमि चिन्हित करने का कार्य जारी है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। भामाशाहों द्वारा दी गई खेल सामग्री का उपयोग नियमित करें। खिलाडियों को अपना लक्ष्य बड़ा रखते हुए तैयारी करनी चाहिए। ऑलम्पिक में अजमेर का नाम रोशन करने से कोच, अभिभावकों के साथ-साथ भामाशाहों को भी खुशी होगी। खिलाडियों की जीवनी पढ़नी चाहिए। एक जिला-एक खेल से भी खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। शाला क्रिड़ा संगम के लिए खेल कक्ष एवं हॉकी मैदान का प्रस्ताव भी तैयार किया जाए।

इस अवसर पर 22 विद्यार्थियों को हॉकी स्टिक, 20 को क्रिड़ावेश सहित खेल सामग्री वितरित की गई। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी अनिल जोशी, जिला खेल अधिकारी राम निवास चौधरी, सौरभ बजाड़, भंवर नरेन्द्र, राकेश यादव सहित प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ