Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : किन्नरों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

अजमेर : किन्नरों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
 पुलिस लाइन में किन्नरों के साथ कार्यशाला आयोजित की गई। किन्नर समाज को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के लिए पुलिस ने जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की। 

https://youtu.be/YqGGWaokPNs?si=2HCPhQnoX5LvONpr
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने कहा कि किन्नर समाज के लोग अपने विधिक और मूल अधिकारों के बारे में जागरूक होंगे तो निश्चित रूप से आगामी वर्षों में समाज में सकारात्मक परिणाम आएंगे समाज में किन्नरों के प्रति भेदभाव मिटेगा और समान अधिकार के साथ यह भी मुख्य धारा से जुड़ पाएंगे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समाज में आपको समान अधिकार प्राप्त हैं। ​अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। कार्यशाला में किन्नरों को शिक्षा और चिकित्सा सहित अन्य मूल अधिकारों के बारे में बताया गया। कार्यशाला में अजमेर पुलिस रेंज क्षेत्र से बड़ी संख्या में किन्नर कार्यशाला में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ