Ticker

6/recent/ticker-posts

सोशल मीडिया पर सतर्कता जरूरी : देवेंद्र विश्नोई

सोशल मीडिया पर सतर्कता जरूरी : देवेंद्र विश्नोई

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सेंट मैरी
 कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी, स्कूल में शनिवार को हुए साइबर सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई ने छात्राओं से सोशल मीडिया पर सतर्क रहते हुए साइबर क्राइम से बचाव के कई उपाय बताए। 

https://youtu.be/0ehe_btul9w?si=-s0EMEDv1kXU_TJ6

बिश्नोई ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम एक चिंताजनक समस्या बन चुका है। युवा पीढ़ी को अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों को साइबर क्राइम से सुरक्षित रखना चाहिए। भास्कर की चलाई हुई ‘ज़िद करो दुनिया बदलो’ की मुहिम की प्रशंसा करते हुए देवेंद्र विश्नोई ने छात्राओं को अपना एक लक्ष्य तय कर उस पर परिश्रम कर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। सोशल मीडिया पर सतर्क रहते हुए मोबाइल से उचित दूरी रखते हुए अपने भविष्य को सवारने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान विश्नोई ने माता-पिता से भी अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों की असीमित तथा  अनावश्यक मांगों को न माने। उन्होंने छात्राओं को समय नियोजन के महत्व के विषय में बताया तथा एक नियमित समय-सारणी बनाने को प्रेरित किया । साथ‌ ही बिश्नोई ने छात्राओं को असफलता से ना डरते हुए सफलता के लिए निरंतर व अथक प्रयास करने की प्रेरणा दी।

सोशल मीडिया पर सतर्कता जरूरी : देवेंद्र विश्नोई

सर्व मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने देवेंद्र विश्नोई का शॉल तथा माला पहनाकर स्वागत किया तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर अनुषा ने उनका आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ