Ticker

6/recent/ticker-posts

वृक्षारोपण करना भी राम काज रू दिव्य मोरारी बापू

श्रीराम नामालय परिसर में सघन वृक्षारोपण

वृक्षारोपण करना भी राम काज रू दिव्य मोरारी बापू

पुष्कर (अजमेर मुस्कान)।
संतानों को जन्म देकर तथा पालन पोषण कर मनुष्य पितृ ऋण से मुक्त हो जाता है। अनेकों पुत्र पुत्रियों के लालन पालन से जितने पुण्य की प्राप्ति होती है केवल मात्र एक वृक्ष लगाने से उतने ही पुण्य फल की प्राप्ति हो जाती है। यह बात गनाहेड़ा धाम पुष्कर के संत पूज्य दिव्य मोरारी बापू ने श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक के पंचपीपली सुधाबाय रोड पुष्कर में निर्माणाधीन श्रीराम नामालय परिसर में सोमवार को आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कही।

वृक्षारोपण करना भी राम काज रू दिव्य मोरारी बापू

उन्होंने कहा कि भागवत में लिखा है कि दस पुत्रों के बराबर एक कन्या होती है और दस कन्या के बराबर एक वृक्ष होता है। इसलिए एक वृक्ष लगाया जाए और जल से सिंचन कर उसे बडा कर समाज को समर्पित करने का जो पुण्य मिलता है वह सौ पुत्रों का लालन पालन करने से प्राप्त होने वाले पुण्य जितना होता है। पेड लगाने में वैज्ञानिक, सामाजिक के साथ धार्मिक पक्ष की भी प्रबलता है। वृक्ष ल्रगाने से होने वाले पुण्य की धर्मशास्त्रों में व्याख्या की गई है। जगह जगह वृक्षारोपण के जरिए हरित क्रांति लाने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आहवान एक महोत्सव की तरह है।

उन्होंने श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक की ओर से हस्त लिखित राम नाम लेखन करवाने के अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अरबों हस्तलिखित श्रीराम नाम का इस परिसर में किया गया संकलन अद्वितीय है। कलयुग में राम नाम की महिमा सबसे ज्यादा मानी गई है। राम नाम अंकन करने मात्र से समुद्र में पत्थर भी तैरने लगे और पुल बन गया था। राम नाम की महिमा हर युग में रही है, कलयुग में इसकी महत्ता अधिक हो गई है।

40 साल से अनवरत चल रहे राम नाम लेखन के पुनीत कार्य के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवहान पर एक पेड मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण के कार्य को भी राम काज की संज्ञा देेते हुए उन्होंने कहा कि हम स्वयं वृक्षारोपण करें साथ ही जहां भी यह कार्य हो रहा हो वहां पहुंचकर सहयोगी बने। इससे देश की प्राकृतिक संपदा बढेगी।

श्रीराम नामालय में लगाए फलदार वृक्ष

श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक के संस्थापक बालकृष्ण पुरोहित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवहान में सहभागी बनते हुए संस्था के देशभर में फैले सदस्यों की ओर से श्रीरामनामालय परिसर में फलदार पेड लगाए गए। इनमें पांच पेड श्रीराम की माता कौशल्या, कैकयी व सुमित्रा, सीता माता तथा हनुमान जी की माता अंजनी के नाम पर रोपे गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संत पूज्य दिव्य मोरारी बापू ने पेड लगाने के अभियान की शुरुआत पेड लगाकर की। पर्यावरणविद हरिराम कोडवानी ने पौधों की सुरक्षा के लिए अपनी तरफ से ट्री गार्ड प्रदान किए।

वृक्षारोपण करने वालों में  कंवल प्रकाश किशनानी, नाडी रोग विशेषज्ञ पूरण सिंह चौहान, विश्व हिन्दू परिषद के लेखराज सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता करण सिंह, देवेन्द्र गर्ग,  संजय गोयल,  राजेश गर्ग, राम सिंह चौहान, पंडित लक्ष्मण शर्मा, राजेन्द्र कुमार सैनिक, अरुण बाहेती, विजय मौर्य, अरुण पाराशर, बोराणा से आए रामपाल लड्ढा, बांदनवाडा से आए सत्यनारायण सोनी, सनोद नसीराबाद से शिवराज चौधरी, मदन सिंह रावत समेत अनेक गणमान्यजन शामिल रहे। इस मौके पर संस्था की ओर से पर्यावरण प्रेमियों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ