Ticker

6/recent/ticker-posts

एसपी विश्नोई ने छात्राओं को साइबर क्राईम के खतरों एवं उनसे बचाव के बारे में किया जागरूक

एसपी विश्नोई ने छात्राओं को सायबर क्राईम के खतरों एवं उनसे बचाव के बारे में किया जागरूक

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सोफिया सी.सै.स्कूल में गुरुवार को पुलिस विभाग द्वारा एक साइबर क्राईम जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई, सिविल लाइन थाना प्रभारी  छोटेलाल और अन्य पुलिस कर्मियों उपस्थित रहे। सर्वप्रथम संस्था की प्राचार्या सिस्टर जेस्सी ने पुलिस अधीक्षक को बुके भेंटकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस सेमिनार का आयोजन  प्रकाश जैन अध्यक्ष इन्टरफेंथ के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम  छोटेलाल एस.एच.ओ. सिविल लाईन द्वारा छात्राओं को नये कानूनों के प्रभावी होने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्था के व्याख्याता सुधीर तोमर ने भी नवीन कानूनों और उनकी प्रभावशीलता के बारें में अपने विचार व्यक्त किये।

एसपी विश्नोई ने छात्राओं को सायबर क्राईम के खतरों एवं उनसे बचाव के बारे में किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने सोशल मिडिया एवं साइबर क्राईम के बारे में विभिन्न दृष्टांतों को देते हुए छात्राओं को जागरूक किया। अंत में उन्होनें छात्राओं को सोशल मिडिया का उपयोग मात्र शैक्षिक उन्नति हेतु करने के लिये सभी छात्राओं को शपथ दिलवाई।

https://youtu.be/3kHq9ZUOZYE?si=p3lxxTvFIbOxVtnY
प्रकाश जैन अध्यक्ष इन्टरफेंथ एवं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने सोफिया सी.सै.स्कूल, अजमेर की नवीन प्रधानाचार्या सिस्टर जेस्सी जोसेफ का शॉल व बुके देकर स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ