Ticker

6/recent/ticker-posts

समुद्र वैज्ञानिक अदिति पन्त का जन्मदिन मनाया

समुद्र वैज्ञानिक अदिति पन्त का जन्मदिन मनाया

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
माखुपुरा स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को पहली भारतीय महिला समुद्र वैज्ञानिक अदिति पंत का जन्मदिन शतरंज प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण का आयोजन कर मनाया गया। 

समुद्र वैज्ञानिक अदिति पन्त का जन्मदिन मनाया

संस्था प्रधान शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि इस संस्थान में समुद्री वैज्ञानिक अदिति पन्त के नाम से पुस्तकालय स्थापित है। इसमें महान वैज्ञानिकों, विद्वानों एवं विषय से सम्बंधित पुस्तकें उपलब्ध है। इस उपलक्ष्य पर उन्होंने महिला प्रशिक्षणार्थियों को अदिति पन्त की जीवनी से अवगत करवा कर अभिप्रेरित किया। स्टाफ की शतरंज प्रतियोगिता में समूह अनुदेशक गामिनी शर्मा एवं ऑपरेटर ओम प्रकाश विजेता रहे। वहीं छात्राओं में कुमारी कोमल एवं कुमारी दिशा विजेता रही। कार्यक्रम में सहयोग मोनिका तंवर एवं अभिषेक कुमार ने किया।

https://youtu.be/YcyRAf-b8xw?si=kw5zjY6ihnALWJV7

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ