Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर की डॉ. छाया शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी लघुकथा रत्न सम्मान

अजमेर की डॉ. छाया शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी लघुकथा रत्न सम्मान

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
अजमेर की शिक्षाविद, कवयित्री, लेखक एवम साहित्यकार डॉ. छाया शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी लघुकथा रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया है। 
अजमेर की डॉ. छाया शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी लघुकथा रत्न सम्मान

शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन लुंबिनी (नेपाल)की ओर हिन्दी भाषा के अमर साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के सम्मान में आयोजित किए गए अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी लघुकथा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर यह सम्मान प्रदान किया गया है।

डॉ. छाया शर्मा शिक्षा के क्षेत्र में राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होने के साथ ही ब्रजभाषा साहित्य अकादमी, राजस्थान सरकार की मनोनीत सदस्य, अखिल भारतीय साहित्य परिषद और अजमेर लेखिका मंच की सदस्य भी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ