Ticker

6/recent/ticker-posts

बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ़-बान्द्रा टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का किशनगढ़ स्टेशन पर ठहराव

बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का किशनगढ़ स्टेशन पर ठहराव

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का किशनगढ स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ- बान्द्रा टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 6 मार्च से किशनगढ़ स्टेशन पर 15.09 बजे आगमन व 15.11 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22451, बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 8 मार्च से किशनगढ स्टेशन पर 4.22 बजे आगमन व 4.24 बजे प्रस्थान करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ