Ticker

6/recent/ticker-posts

जतोई दरबार में तीन दिन मनाया जायेगा महाशिवरात्रि महोत्सव

जतोई दरबार में तीन दिन मनाया जायेगा महाशिवरात्रि महोत्सव

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
नगीना बाग स्थित साई दांदूराम साहिब साई होतुराम साहिब दरबार मे महाशिवरात्रि महोत्सव बुधवार 6 मार्च से शुक्रवार 8 मार्च तक दरबार में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के आगे धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। 

दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने बताया कि बुधवार 6 मार्च को नितनियम सुखमनी साहिब पाठ, आसादीवार के बाद सुबह 10 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब का आरम्भ किया जायेगा। गुरुवार 7 मार्च को नितनियम के साथ शाम 6:30 बजे से 9 बजे तक लखन सिंह भाटी ( पवन सूत्र मानस मण्डल ) द्वारा सुंदर काण्ड पाठ का विशेष आयोजन किया गया है। शुक्रवार 8 मार्च को सुबह 10 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब का भोग व अशोक-राम सोनी मण्डली द्वारा शब्द कीर्तन के बाद आम भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। नानक गजवानी ने कहा कि शुक्रवार 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन उत्सव पर आम दर्शनार्थियों द्वारा भगवान शिव जी की विशाल प्रतिमा के दर्शन करने व जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था की गई है, तथा आम लोगो की सुविधा के लिए पार्किंग की अलग से व्यवस्था की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ