Ticker

6/recent/ticker-posts

चेटीचंड पखवाड़े की धर्मध्वजा पूजन 31 मार्च से शुभारंभ

चेटीचंड पखवाड़े की धर्मध्वजा पूजन 31 मार्च से शुभारंभ

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
चेटीचण्ड के पावन पर्व पर पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से 16 दिवसीय दसवें चेटीचंड पखवाड़े महोत्सव का धार्मिक शुरूआत 31 मार्च को संतो महात्माओं की उपस्थिति में धर्म ध्वजा पूजन से किया जायेगा। उक्त निर्णय समारोह समिति की भगवान कलवाणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक रसोई बैक्विंट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स में किया गया। बैठक में चेटीचण्ड महोत्सव 2024 हेतु सभी धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा विचार विमर्श कर पखवाडे में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 10 अप्रेल को चेटीचण्ड पर्व के साथ सिन्धी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया था। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर लोकार्पण पर कार्यक्रमों में भी चित्र को सम्मिलित किया जायेगा।

आयोजन कमेटी का गठन - किशनानी बने अध्यक्ष

सर्वसम्मति से बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष आयोजन समिति में कवंल प्रकाश किशनानी को अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी को महासचिव, लाल नाथाणी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। शेष कार्यकारिणी का चर्चा कर जिम्मेदारी दी जायेगी।

बैठक में मशहूर कलाकार घनश्याम ठारवाणी भग्त ने गीत प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण गिरधर तेजवाणी व आभार हरीश वर्याणी ने प्रकट किया। मंच संचालन जगदीश अभिचंदाणी ने किया।

बैठक में तुलसी सोनी, हरी चंदनाणी, जोधा टेकचंदाणी, प्रकाश जेठरा, जी.डी. वृंदाणी, राधाकिशन आहूजा, महेश ईसराणी, मोहन तुलस्यिाणी, नरेन्द्र बसराणी, दिशा किशनानी, के.जे.ज्ञानी, रमेश एच.लालवाणी, भगवान साधवाणी, एम.टी. साधवाणी, अजीत मूलाणी, ओम प्रकाश हीरानंदाणी, मंघाराम भिरयाणी, नरेन्द्र सोनी, राम बलवाणी, दीपक साधवाणी, किशोर टेकवाणी, डॉ. भरत छबलाणी, अजीत पमनाणी, महेश टेकचंदाणी, हरकिशन, जेठो बालाणी, जयकिशन लख्याणी, गोविन्द मनवाणी, उतम गुरबक्षाणी, नानक गजवाणी, मनोज झामनाणी, शंकर सबनाणी, रमेश वलीरामाणी, महेश मूलचंदाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ