Ticker

6/recent/ticker-posts

शक्ति वंदन : महिला स्वंय सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान में संस्थाओं का सम्मान

शक्ति वंदन : महिला स्वंय सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान में संस्थाओं का सम्मान

शक्ति वंदन अभियान स्किल और उद्यमिता से जुड़ा हुआ अभियान है जिससे परिवार और व्यक्ति के जीवन में बदलाव संभव : चौधरी

शक्ति वंदन अभियान का मुख्य उद्देश्य ही महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करनाः- ब्रजलता हाड़ा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ सम्पर्क अभियान के तहत शहर की एनजीओ व सहायता समूह संस्थाओं व स्ट्रीट वेंडर का सम्मान समारोह रसोई बैक्वेट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स पर आयोजित किया गया। जिसमें संासद भागीरथ चौधरी, महापौर ब्रजलता हाडा, जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, देहात जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता जेमन, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाडा, महामंत्री व कार्यक्रम प्रभारी संपत सांखला, महामंत्री वेद प्रकाश दाधीच, कार्यक्रम संयोजक व महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव की उपस्थिति में शहर की करीब 100 संस्थाओं व व्यक्तिगत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र में दीप प्रजव्वलीत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगीत वंदे मातरम व कार्यक्रम में समापन पर राष्ट्रगान गाया गया।

सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कहना है कि जो देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें हम सबको मिलकर प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे उनमें नई ऊर्जा आएगी. चौधरी ने कहा कि नारी का मान सम्मान बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा हमारा देश विकसित राष्ट्र की श्रेणी में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देशभर में दो करोड़ लखपति दीदी तैयार की जा रही है। अजमेर में हजारों लखपति दीदी योजना में जिले में सबसे अव्वल रहे, इसके लिए हम सभी को संयुक्त प्रयास कर रहे है। पीएम मोदी ने जो सपना देखा था महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन का वह पूरा होने जा रहा है।

नगर निगम महापौर ब्रजलता हाडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्येय वाक्य वो शक्ति है ‘‘वो सशक्त है वो भारत की नारी है, वो सबमें बराबरी की अधिकारी है’’ दोहराते हुए कहा कि घर की महिला आगे बढ़ती है तो समाज आगे बढ़ता है। शहर में महिला ग्रुप सक्रिय हैं जिसमें हजारों़ महिलाएं जुड़ी हुई हैं। महिला स्वंय सहायता समूूहों को उद्यम लगाने उनका विस्तार करने के लिए अनुदान और सब्सिडी के बारे में भी बताया। महिलाओं को आर्थिक सशक्त करने की दिशा में सबसे अहम कदम प्रतिवर्ष एक हजार महिलाओं को लाभ पहुंचाना है।

जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहां कि जहां नारी की पूजा होती है मां देवता निवास करते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा द्वारा महिलाओं के सम्मान में देश भर में शक्ति वंदन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नारी उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए जन्म से लेकर जीवन पर्यंत तक जनकल्याणकारी योजना चलाकर व्यवस्था की है। शहर में जो लाभार्थी हैं व स्वंय सहायता समूह और एनजीओ को सरकार और जनता के बीच की कड़ी के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं को काम कर रहे है।

प्रभारी सम्पत सांखला ने बताया कि शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत नारी उत्थान के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं का सम्मान प्रारंभ हो चुका है और यह निरंतर जारी रहेगा उन्होंने कहा कि अगर कोई संस्था उनकी जानकारी में आती है तो वह उसके निवास स्थान पर जाकर भी उन्हें सम्मानित करेंगे। यह अभियान स्किल और उद्यमिता से जुड़ा हुआ अभियान है हम परिवार और व्यक्ति के जीवन में बदलाव संभव है। अभियान की मूल धारणा गरीब की स्किल, आजीविका की क्षमताओं को उजागर करने के साथ जीवन में बदलाव लाना है।

डॉ प्रियशील हाडा ने कहां कि भारत की नीतियां यहां के गरीबों के जीवन मूल्यों का आधार बन रहे हैं। आज भाजपा का मिशन सरकार बनाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गरीब के आर्थिक, सामाजिक और नैतिक विकास से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद भारत की राजनीति के मुद्दों में बदलाव आ गया।

संयोजक भारती श्रीवास्तव ने कहां कि देश की राजनीति में गरीब का विकास, मजदूर का सम्मान और स्वच्छता एवं बेटी बचाओ जैसे विषय मुद्दों के रूप में सामने आ रहे है।

प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता जेमन ने कहां कि मोदी सरकार के पहले कार्याकाल में जहां प्रशासनिक क्षमताओं के साथ, सुरक्षित भारत का परिचय और पारदर्शिता का परिचय दिया। वहीं दूसरे कार्यकाल में दुनिया ने भारत को महाशक्ति माना। अब मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने की दिशा में कार्य करना है।

स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ में लॉयस क्लब, महावीर इन्टरनेशनल, विवेकानन्द केन्द्र, कन्या कुमारी शाखा, आर्य समाज, अक्षय पात्र, दिगम्बर जैन महासमिति, श्री आर्ट ऑफ लिविंग, भारत विकास परिषद, सुभदा, संजीवनी रक्त क्रांति संघ, रेड क्रास सोसायटी, प्रजापति ब्रह्म कुमारी, ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पतांजली योग पत्र, झंुझार वेलफेयर फॉउडेशन,  अजमेर जिला रघु उद्योग संघ, बीएसआर स्पर्श फाउडेंशनन, अजमेर रिजन थैलेसिमिया वेलफेयर सोसायटी, इस्कोम हरे कृष्णा, रामकृष्ण मिशन, शास्त्री नगर विकास समिति, श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति, जय अम्बे सेवा समिति, ग्रिन आर्मी, दी हॉली फॉउडेशन पुष्कर अजमेर, श्री मसाणिया भैरवधाम राजगढ़, माली सैनी सामुहिक विवाह समिति, श्रीमती लक्ष्मी देवी हाडा चेरिटेबल ट्रस्ट, ज्ञाननदीप शिक्षण संस्थान, श्री अमरापुर सेवा घर, सेवा भारती, जीनगर विकास संघ, चंचल देवी बालकृष्ण देवी लुणावत ट्रस्ट, जीसा चैरिटेबल ट्रस्ट, महावीर इन्टरनेशनल वूमन व एम्पोलयमेंट, जांगिड़ कॉपरेटिव बैंक, बधिर बाल विकास समिति, इण्डियन नेशनल ट्रस्ट हेरिटेज आर्ट कल्चरल हेरिटेज इनटेक, श्री कोली समाज सामूहिक विवाह समिति, पंख संस्थान, पंख संस्थान, आप्टिमिस्टिक आउटरिच ट्रस्ट, फ्री मेशन अजमेर व महिलाओं में मुन्नी देवी, माया देवी, लक्ष्मी यादव, सरिता शेखावत, स्ट्रीट वेंडर में रफीक, रामलाल धोलपुरिया, देवेन्द्र सेन, फूलचन्द, सत्यनारायण, वसीम, किशनलाल, गौरव, लाली देवी, चिमनदास, बन्नाराम, गुलाब, नविन, रघुवीर, मुकेश और प्रेमनाथ को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कंवल प्रकाश किशनानी, मुकेश खिंची, शैलेन्द्र सिंह परमार, विक्रम सिंह, दुर्गाप्रसाद शर्मा, रामस्वरूप कुडी, शुभम योगी, अनित आसनानी, सुमन साहू, रचित कच्छावा, सरोज चौधरी, रेनम यादव, मोनिका डिडवानिया, रेखा गोयल, अनुराधा वर्मा, मधुला व्यास, संतोष पारीक, राजश्री कुमावत, मीनाक्षी कुमावत निक्की जैन, सीमा शर्मा ने व्यवस्था में अपनी भूमिका अदा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ