Ticker

6/recent/ticker-posts

गंज क्षेत्र में कचरा डिपो से नहीं उठता है समय पर कचरा : ताराचन्द

व्यापारिक ऐसोसिएशन ने की जिला प्रशासन व पार्षद से समाधान की मांग  

गंज क्षेत्र में कचरा डिपो से नहीं उठता है समय पर कचरा : ताराचन्द

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
  व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज से जुड़े व्यापारी पुलिस थाने के पीछे बने कचरा डिपो से समय रहते कचरा नहीं उठाये जाने से परेशान होते हे साथ ही आने जाने वाले ग्राहको को भी परेशानी का समाना करना पड़ता है।

गंज के उपाध्यक्ष ताराचन्द लालवानी ओर कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश अगन छबलानी ने बताया कि गंज पुलिस थाने के पीछे बने नगर निगम के कचरा डिपो में अनेक स्थानो का कचरा लाकर डाला जाता है जो कि समय रहते नही उठाया जाता है। ताराचन्द लालवानी ने बताया कि इस सम्बंध में जमादार, निरीक्षक, स्वास्थ्य अधिकारी और सम्बंधित अधिकारियों, आयुक्त और वार्ड 69 के पार्षद अशोक मुदगल को भी अनेक बार अनुरोध किया जा चुका हैं।

ऐसोसिएशन के अध्यक्ष मानमल गोयल और उपाध्यक्ष रामचन्द तोलानी ने बताया कि कचरा अजमेर स्मार्ट सिटी की इस ह्रदय स्थली क्षेत्र में लाकर एकत्रित किया जाता है और देर शाम तक कचरा उठाने की कार्यवाही चलती रहती है । इसी रोड से सोनी जी की नसियां और दरगाह की ओर जाने वाले पर्यटको और जायरीना का आवागमन बना रहता है। इस मार्ग पर कचरा पूरे क्षेत्र में फैला रहता है। शहर के इस मुख्य क्षेत्र में कचरा डिपो होने से अजमेर स्मार्ट सिटी होने पर ही प्रश्न चिन्ह लगता है। 

इस सम्बंध में व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज के पदाधिकारियों ने ऐसोसिएशन के अध्यक्ष मानमल गोयल, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, महासचिव रमेश लालवानी, भागचन्द दौलतानी, राजेन्द्र सिंह निर्वाण, राधाकिशन दौलतानी, रामचन्द तोलानी, गोविन्द लालवानी, भगवान रूपानी, बाबू लाल यादव, मंगल सिंह, पूनमचन्द बारोलिया आदि ने जिला प्रशासन स्मार्ट सिटी अजमेर के प्रोजेक्ट चेयरमेन डॉ.भारती दीक्षित, अतिरिक्त प्रोजेक्ट चेयरमेन एवं नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देसल दान से मांग की है कि स्मार्ट सिटी में बने इस बहुत विशाल कचरा डिपो को शहर के बाहरी क्षेत्र में बनाने की व्यवस्था की जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ