Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : देवनानी ने उप मुख्यमंत्री से की शहर के विकास पर चर्चा

अजमेर : देवनानी ने उप मुख्यमंत्री से की शहर के विकास पर चर्चा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान शहर के पर्यटन एवं सड़क विकास पर चर्चा हुई। देवनानी ने उनसे शहर की प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं पर्यटन विकास के लिए अजयपाल मंदिर एवं भैरव घाटी में विशेष बजट आवंटन पर वार्ता की।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के बीच मंगलवार को सर्किट हाउस में शहर के विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई। देवनानी ने उन्हें अजमेर की सड़कों की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि शहर की सभी सड़कों में तत्काल पेच वर्क एवं नव निर्माण की जरूरत है। लगभग सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, इनके लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है। इस पर उप मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।

देवनानी ने उप मुख्यमंत्री से अजमेर के पर्यटन विकास पर भी चर्चा की। उन्होंने अजयपाल मंदिर एवं भैरव घाटी के लिए अतिरिक्त बजट का आग्रह किया। इसी तरह अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ