Ticker

6/recent/ticker-posts

संत माता देवीबाई के देवलोकगमन पर शोक सभा में दी श्रद्धांजलि

संत माता देवीबाई के देवलोकगमन पर शोक सभा में दी श्रद्धांजलि

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सिन्ध के हूसरी गोठ की संत अम्मा माता कुन्दी बाई गेहीमल खत्री भक्तियाणी की दरबार जो कि विभाजन के पश्चात दरगाह बाजार मौची मोहल्ला के पश्चात वर्तमान दरबार फायसागर रोड वीणा विहार कॉलोनी में स्थित है। दरबार की वर्तमान गद्दीनशीन संत माता देवीबाई टोपणदास खत्री के देवलोकगमन पर सिन्धी समाज के लोगो में अत्यंत शोक व्याप्त हो गया। 

पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संगठन सचिव दिलीप सामनानी ने माता देवीबाई की स्मृति में आर्थिक रूप से कमजोर लोगो में गर्म वस्त्र एवं खाद्य सामग्री के वितरण के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि संत महात्मा और महापुरूष सम्पूर्ण आलम के लिए होते हे उनको सीमित दायरे अथवा जाति विशेष से नहीं जोड़ना चाहिये।

महासचिव रमेश लालवानी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि संत मात देवीबाई की स्मृति में माता कुन्दी बाई के दरबार के सेवक किशोर कुमार और मेघराज खत्री की अध्यक्षता में अनेक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं, बालिकाओं एवं अन्य में गर्म वस्त्रो का वितरण किया गया। 

किशोर कुमार और मेघराज खत्री सेवादारी दरबार के पदाधिकारियो ने बताया कि दरबार में नियमित रूप से गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ, नित नेम, आसा-दी-वार, अरदास, पाठ, अखण्ड पाठ किया जाता है। उन्होंने बताया कि दरबार के जयपुर, आगरा, सूरत, अहमदाबाद, पुष्कर, ब्यावर, चेतपुर, राजकोट, नसीराबाद, किशनगढ सहित अनेक अन्य स्थानो से अनेक श्रद्धालुगण सम्मलित हुए है।

इस अवसर पर दिलीप सामनानी, रमेश लालवानी, किशोर कुमार, मेघराज खत्री, अशोक कुमार, तुल्सां, रजनी, मीनाक्षी, मनोज कुमार, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, सुनील, गिरधारी, भारत कुमार, कौशल्या देवी, सीता देवी सहित अनेक अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ