Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरू गोविन्द सिंह जयंती की नगर कीर्तन के साथ तैयारियां शुरू

गुरू गोविन्द सिंह जयंती की नगर कीर्तन के साथ तैयारियां शुरू

जोधपुर (अजमेर मुस्कान)।
सिन्धी समाज की ओर से शहीद हेमू कालानी चौराहे के सामने स्थित सिंधी गुरु संगत दरबार में गुरू गोविन्द सिंह जयंती 14 जनवरी से 17 जनवरी तक श्रद्धा सुमन से मनाई जाएगी। 

दरबार के भरत आवतानी ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के अवसर   14 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे नगर कीर्तन शोभायात्रा का गुरु दरबार पहुंचने पर भारी श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया। सोमवार को अखंड पाठ का प्रारंभ भगत राम भल्ला, के सानिध्य में भजन, कीर्तन के साथ ही अरदास होगी। प्रकाश पर्व के चलते 3 दिन के कार्यक्रम में बहन भावना हीरानंदानी के सानिध्य में शाम 5:30 से 7:30 बजे तक गुरबानी का पाठ भी किया जाएगा। 

सोमवार को अखंड पाठ साहब सुबह 11 बजे से प्रारंभ किया जाएगा जिसका समापन बुधवार को 11 बजे भोग साहब व कीर्तन के साथ 1:30 बजे अरदास के साथ किया जाएगा। उपरांत लंगर सेवा की जाएगी, शाम 7 से 8 बजे तक भाई पवनदीप सिंह कानपुर वालों द्वारा दीवान सजेगा। 

दरबार के पदाधिकारी राम तोलानी, लक्ष्मण खेतानी, महेश खेतानी, रमेश जानियानी, लक्ष्मण शर्मा, रामचंद्र गुरनानी, दीपक मोरदानी, विजय मंगानी, कमलेश लिमानी, भरत पहलवानी, जेठानंद लालवानी, सोनू छुगानी, चेतन गंगानीव, महिला मंडल मीरा गंगवानी, अनु आवतानी, कोमल सतवानी, सीमा कलवानी, काजल बुलचंदानी व महिला मंडल व समस्त कार्यकारणी गुरु प्रेमियों की देखरेख में समस्त कार्यक्रम संपन्न होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ