Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पुष्कर सरोवर पर किया पूजन

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पुष्कर सरोवर पर किया पूजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को पुष्कर सरोवर पर वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए प्रार्थना की। पवित्र पुष्कर सरोवर पहुंचने पर शर्मा का तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट के संयोजक श्रवण पाराशर अध्यक्ष पुष्कर नारायण, ट्रस्टी विमल नारायण बादल, गोविन्द पाराशर, कौशल, हरिभाई एवं दीपक पाराशर ने स्वागत किया। पुष्कर सरोवर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण विधि विधान से पूजा कर दुग्धाभिषेक किया। पवित्र सरोवर की आरती कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रार्थना की। पूजा नरेश रायता, हेमन्त रायता, दिनेश रायता एवं कमल रायता ने कराई। इनके साथ सांसद भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिव स्वरूप महर्षि, अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, पूर्व सभापति कमल पाठक, अरूण पाराशर, अर्जुन नलिया  ने भी पूजन किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ