Ticker

6/recent/ticker-posts

सादगी, सेवा और समर्पण भाव से विधानसभा अध्यक्ष मनाएंगे अपना जन्मदिन

सादगी, सेवा और समर्पण भाव से विधानसभा अध्यक्ष मनाएंगे अपना जन्मदिन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का जन्मदिन गुरुवार को सादगी, सेवा और समर्पण के साथ मनाया जायेगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी की प्रेरणा के साथ जनसेवा और परोपकार के कार्य होंगे। श्री देवनानी अपने जन्मदिन की शुरुआत बड़ी नागफणी स्थित गोपाल कुंड गोशाला में गौ सेवा के साथ करेंगे और वहां गायों को चारा और गुड खिलाएंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे केसरगंज स्थित दयानंद बाल आश्रम में अनाथ बच्चों के बीच पहुंच भोजन वितरण करेंगे। श्री देवनानी के जन्मदिन के मौके पर विभिन्न संगठन और भाजपा संगठन की और से भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जैन समाज की और से मदार स्तिथ शारदा धर्म कांटे के पास स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

देवनानी के जन्मदिन के मौके पर पृथ्वीराज और दाहरसेन मंडल की और से सुबह 10.30 बजे जेएलएन असपताल में 11 स्ट्रेचर का वितरण किया जाएगा। 11 बजे युवा मोर्चा की और से नया बाजार चौपड़ पर 75 रामदरबार और 11 बड़ी तस्वीरों का वितरण किया जाएगा। वही महिला मोर्चा की और से माकड़वाली रोड स्थित चारण विद्यापीठ में कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे बजरंग मंडल की और से अपना घर लोहागल में प्रभुजनों को भोजन और सुकन्या योजना के तहत 11 कन्याओं के खाते खुलवाए जायेंगे। दोपहर 1.30बजे अजमेर विद्युत वितरण कार्यालय पंचशील में रक्तदान शिविर भी आयोजित होगा। दीनदयाल मंडल की और से कोटड़ा क्षेत्र में मंगलम फ्लैट्स के पास कच्ची बस्ती में गर्म कपड़े वितरित किए जायेंगे। दोपहर 2.30 बजे ग्राम बोराज में मनरेगा श्रमिकों को कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

देवनानी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भी विभिन्न संगठनों की और से सेवाभावी कार्यों के जरिए जन्मदिन मनाया गया। पुष्कर रोड तिराहे पर तुलसी पौधा वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ तो वही शिक्षक संघ सियाराम की और से बालूपुर स्कूल में श्री देवनानी को फलों से तोला गया और स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ