Ticker

6/recent/ticker-posts

रेलयात्री जरूर पढ़ें रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित रहेगी

रेलयात्री जरूर पढ़ें रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित रहेगी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)
। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल पर रामगंज मंडी-भोपाल रेलखण्ड के मध्य स्थित संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर नॉन इण्टलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19711, जयपुर-भोपाल रेलसेवा 28 दिसंबर को रद्द रहेगी। 

2. गाड़ी संख्या 19712, भोपाल-जयपुर रेलसेवा 29 दिसंबर को रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 12720, हैदराबाद-जयपुर रेलसेवा  27 दिसंबर, 1 जनवरी व 3 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी।

4. गाड़ी संख्या 12719, जयपुर- हैदराबाद रेलसेवा 29 दिसंबर, 3 व 5 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी।

5. गाड़ी संख्या 17020, हैदराबाद-हिसार रेलसेवा 30 दिसंबर को रद्द रहेगी।

6. गाड़ी संख्या 17019, हिसार- हैदराबाद रेलसेवा 2 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी।

7. गाड़ी संख्या 20973, फिरोजपुर कैंट-मंडपम रेलसेवा 30 दिसंबर को रद्द रहेगी।

8. गाड़ी संख्या 20974, मंडपम-फिरोजपुर कैंट रेलसेवा 2 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी।

9. गाड़ी संख्या 22175, नागपुर-जयपुर रेलसेवा 28 दिसंबर व 4 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी।

10. गाड़ी संख्या 22176, जयपुर- नागपुर रेलसेवा 29 दिसंबर व 5 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी।

11. गाड़ी संख्या 07115, हैदराबाद-जयपुर रेलसेवा  29 दिसंबर को रद्द रहेगी।

12. गाड़ी संख्या 07116, जयपुर- हैदराबाद रेलसेवा 31 दिसंबर को रद्द रहेगी।

13. गाड़ी संख्या 04715, बीकानेर-साईनगर षिर्डी रेलसेवा 30 दिसंबर को रद्द रहेगी।

14. गाड़ी संख्या 04716, साईनगर षिर्डी- बीकानेर रेलसेवा 31 दिसंबर को रद्द रहेगी।

15. गाड़ी संख्या 09715, हिसार-तिरूपति रेलसेवा 30 दिसंबर को रद्द रहेगी।

16. गाड़ी संख्या 09716, तिरूपति- हिसार रेलसेवा 2 जनवरी 24 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19711, जयपुर-भोपाल रेलसेवा जो 29 दिसंबर से 4 जनवरी तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा उज्जैन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उज्जैन-भोपाल स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाड़ी संख्या 19712, भोपाल-जयपुर रेलसेवा 30 दिसंबर से 5 जनवरी तक भोपाल के स्थान पर उज्जैन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भोपाल-उज्जैन स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19713, जयपुर-कर्नूलु सिटी रेलसेवा 30 दिसंबर को जयपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग सवाईमाधोपुर-कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सवाईमाधोपुर-सोगरिया-बीना-भोपाल होकर संचालित होगी ।

2. गाड़ी संख्या 19714, कर्नूलु सिटी-जयपुर रेलसेवा  1 जनवरी को कर्नूलु सिटी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग भोपाल-संत हिरदारामनगर -नागदा-कोटा- सवाईमाधोपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भोपाल-बीना- सोगरिया-सवाईमाधोपुर होकर संचालित होगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ