जोधपुर (अजमेर मुस्कान)। सूरज नगर स्थित ईश्वर प्रेम आश्रम में श्रीराम दरबार में 17 दिसंबर को श्रीराम जानकी पंचमी हर्ष उल्लास से मनाई जाएगी।
आश्रम की डॉक्टर रेणु परिहार ने बताया कि साध्वी नित्य मुक्ता महाराज के सानिध्य में शाम को साढ़े पांच बजे सत्संग, कीर्तन का आयोजन शुरू होगा इस अवसर पर विवाह गीत, भजन होंगे। दरबार में विशेष सजावट की गई है। साढ़े सात बजे आरती की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ