Ticker

6/recent/ticker-posts

मनोनित विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का हुआ विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत

मनोनित विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का हुआ विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
राज्य की नवीन विधानसभा के लिए मनोनित विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के अजमेर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकतााओं के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए। 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य की विधानसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्षों के द्वारा गौरव तथा परम्पराएं स्थापित की गई है। इन्हें आगे बढ़ाते हुए सभी विधायकों के सहयोग से जन उपयोगी मुद्दों पर सार्थक बहस के साथ राजस्थान को आगे बढ़ाया जाएगा। राजस्थान के आमजन के विश्वास तथा अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही विश्वास जताया कि समस्त विधायक आम सहमति से सार्थक बहस कर कार्य करेंगे। पेयजल सहित क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। अजमेर में पर्यटन तथा उद्यम को बढ़ावा देने के पर भी कार्य किया जाएगा। 

देवनानी का अजमेर जिले की सीमा में प्रवेश के साथ ही आमजन, सामाजिक संस्थानों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। उनके साथ पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत का भी अभिनन्दन किया गया। किशनगढ़ टोल प्लाजा पर ही उनका स्वागत आरम्भ हुआ। कृषि उपज मण्डी समिति में जेसीबी से पुष्प वर्षा हुई। यहां चेतन चौधरी एवं प्रधान रामचन्द्र थाकण द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही मदनगंज व्यापार मण्डल सहित कई संस्थाओं ने आरके कम्युनिटी, बस स्टेण्ड, पहाडिया चैराहा, पेट्रोल पम्प, लक्ष्मीनारायण मन्दिर तथा अग्रसेन चौराहे पर भी स्वागत किया।

गेगल टोल प्लाजा पर उपस्थित बड़ी संख्या में व्यक्तियों द्वारा स्वागत करने के पश्चात सभी ने अजमेर की ओर प्रस्थान किया। भूणाबाय पर शहर अध्यक्ष रमेश सोनी एवं संगठन पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। घूघरा घाटी में श्रीयादे मन्दिर कमेटी के सुरेश प्रजापति के साथ वार्ड संख्या 61 एवं 62 के नागरिकों ने भी माल्यार्पण किया। सोफिया स्कूल के पास वार्ड 64 एवं भोपों का बाडा में वार्ड 63 के नागरिकों द्वारा अभिनन्दन किया गया। टीटी काॅलेज के बाहर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने स्वागत किया। इनमें संयुक्त निदेशक अमित शर्मा, टीटी काॅलेज की ओमवती पारिक एवं धर्मेन्द्र जाटव, एडीपीसी समसा अजय गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल जोशी, भागचन्द मण्डरावलिया, सीबीईओ डाॅ. राकेश कटारा तथा योगेश पारिक शामिल थे। 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय पर बोर्ड कर्मचारियों द्वारा, हीरो होण्डा शोरूम के पास वार्ड 65 के नागरिकों द्वारा, सेशन कोर्ट के पास अधिवक्ताओं द्वारा, रोडवेज बस स्टेण्ड के पास राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम कर्मियों द्वारा, अम्बेडकर सर्किल पर अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा, पुरानी आरपीएससी कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा तथा डाक बंगले पर तहसील कर्मियों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। 

इसके पश्चात उनके द्वारा जिला परिषद कार्यालय पहुंचने पर विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुप्प मालाओं के साथ देवनानी का स्वागत किया। सूचना केन्द्र के पास गोविन्द गर्ग ने स्थानीय व्यवसाईयों के साथ मिलकर माल्यार्पण किया। अग्रसेन सर्किल पर अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया। सूचना केन्द्र के पिछले गेट पर सतीश बन्सल के दल ने पुष्प वर्षा की। 

स्वामी काॅम्पलैक्स पर पूर्व महापौर सम्पत सांखला एवं कंवल प्रकाश किशनानी ने अभिवादन किया। कचहरी रोड मोड़ पर वार्ड संख्या 68 के गणमान्य नागरिकों ने अनीष मोयल के साथ देवनानी का भव्य स्वागत किया। ब्रह्मपुरी कचहरी रोड़ मार्ग पर रणजीत सिंह एवं नरेश निर्वाण एवं क्षेत्रावासी द्वारा एलआईसी कार्यालय कचहरी रोड पर सरबजीत सिंह छाबडा एवं व्यापारियों द्वारा, गांधी भवन पर स्थानीय निवासियों ने पुप्पों द्वारा स्वागत किया।  नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नगर निगम पर भव्य स्वागत किया गया। चुड़ी बाजार, सोलह थम्बा धर्मशाला में वार्ड संख्या 14, 15 एवं 16 द्वारा, गोल प्याऊ नया बाजार में व्यापारियों द्वारा, नया बाजार चैपड़ में वार्ड संख्या 69 एवं 70 के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण की गई। 

बादशाह बिल्डिंग, नया बाजार में वार्ड नम्बर 9 एवं 10 के कार्यकर्ताओं द्वारा, आगरा गेट में संदीप गोयल द्वारा, महावीर सर्किल पर व्यापारियों द्वारा, दिव्य दीप होटल के बाहर राजेश शर्मा द्वारा नान्देश्वर मन्दिर पर वार्ड संख्या 67 के कार्यकताओं द्वारा, केजी स्टाॅन चिकित्सालय के बाहर डाॅ. कुलदीप शर्मा द्वारा, भगवान देवनारायण जी मन्दिर के बाहर ओबीसी मोर्चा द्वारा, अप्सरा मेंशन पर वार्ड 72 के कार्यकर्ताओं द्वारा, होटल मानसिंह पैलेस के पास गंगाराम सैनी द्वारा, होटल लेक विनोरा के बाहर श्री जेपी दाधीच के द्वारा, राजस्थान पत्रिका कार्यालय के बाहर वार्ड संख्या 74 में कार्यकताओं के द्वारा, बीकानेर स्वीटस चौराहा पर ग्राम माकडवाली एवं लोहागल कार्यकताओं द्वारा स्वागत किया गया।

शिव शंकर डेयरी के बाहर वैशाली नगर में वार्ड 71 के कार्यकताओं द्वारा, बधिर विद्यालय वैशाली नगर मेें हरीश गिदवानी द्वारा, एचकेएच स्कूल वैशाली नगर वार्ड संख्या 76  में कार्यकर्ताओं द्वारा, वैशाली नगर पेट्रोल पम्प पर वार्ड संख्या 79 में कार्यकर्ताओं द्वारा, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल वैशाली नगर पर वार्ड संख्या 80 में कार्यकताओं द्वारा, वृदांवन समारोह स्थल वैशाली नगर में वार्ड संख्या 80 के कार्यकताओं द्वारा, भगवान परशुराम सर्किल में ब्रह्ममण महासभा पुष्कर द्वारा, मित्तल हाॅस्पीटल के बाहर वार्ड संख्या 2 के कार्यकताओं द्वारा, सिनेवल्र्ड चौराहा वार्ड एक के कार्यकताओ द्वारा, मणिपुंज बीके काॅल नगर में जैन समाज द्वारा, बालिका विद्यालय रामनगर के पास में प्रोपर्टी एसोसिएशन द्वारा, बांडी नदी पर वार्ड संख्या 3 के कार्यकताओं द्वारा, पंचैली चैराहा रामनगर में वार्ड संख्या 4 के कार्यकताओं द्वारा, अद्धेत आश्रम में गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया।

आनासागर पुलिस चौकी में वार्ड 6 एवं 7 में कार्यकताओं के द्वारा, काली माता मन्दिर वार्ड 5 के कार्यकताओं द्वारा, संत कंवरराम काॅलोनी के बाहर नागरिकों द्वारा, टेलिफोन एक्सचेंज चैराहा में नागरिकों द्वारा, कोटेश्वर मन्दिर हाथीखेड में ग्रामवासियों द्वारा पुप्प के साथ माल्यार्पण की गई। विभिन्न स्थानों पर देवीशंकर भूतडा, प्रो. बी.पी. सारस्वत, ब्रजलता हाडा, नीरज जैन, अरविन्द यादव, सोमरत्न आर्य, धर्मेन्द्र गहलोत, दिलीप पचार, चन्द्रेश सांखला, अर्जुन नलिया उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ