Ticker

6/recent/ticker-posts

भगवान झूलेलाल की अमरकथा का विमोचन किया, निकाली शोभायात्रा

भगवान झूलेलाल की अमरकथा का विमोचन किया, निकाली शोभायात्रा

जोधपुर (अजमेर मुस्कान)।
सिंधी समाज की ओर से चो हा बोर्ड सेक्टर चार स्थित झूलेलाल महल में देव झूलेलाल साहिब की श्री अमरकथा ग्रंथ पुराण का श्रीगणेश चंद्र दर्शन दिवस 14 दिसंबर से किया गया, साथ ही वंशज साईं मनीष लाल के सानिध्य में संतो और वंशजों का चालीस दिवसीय व्रत एवम पूजन (पूज्य चालीहा) का शुभारंभ भी किया गया। 

महिला मंडल अध्यक्ष पूनम मोतियानी और सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी की अगुवाई में नवग्रह और कलश स्थापना कर मंदिर से भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई, क्षेत्र की मुख्य बाजार में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया, यह यात्रा पुनः कथा स्थल पहुंचकर सम्पन्न हुई। यहां बहिराना साहिब का आयोजन किया गया। 

सेवदार अशोक छुगानी, अशोक मूलचंदानी, भरत आवतानी, चेतन गागानी जेठानंद लालवानी, कोमल सतवानी, भरत पहलवानी,संजय,हरीश रामनानी, राजू मंगानी, सुरेश थदानी, मनोज केशवानी, सुरेश, मोहित केशवानी, अन्नु आवताणी, दीपआसी, काजल बुलचंदानी, कविता महानंदानी, मोनिका गांगानी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।  

आज थारू उत्सव मनाया जाएगा

शुक्रवार शाम को थारू उत्सव मनाया जाएगा, साथ ही कथा का प्रथम अध्याय शुरू होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ